Friendship Day 2023 : फ्रेंडशिप डे पर लगाएं ये फेसबुक व्हाट्सऐप स्टेटस, मजबूत होगी दोस्ती
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 06 Aug 2023 9:27 AM
Happy Friendship Day 2023 Facebook WhatsApp Status Stickers आपके रिश्तों से बाहर का कोई व्यक्ति जब आपका सबसे बड़ा शुभचिंतक बन जाए, आपको सही और गलत के बारे में बताये और आपके सुख दुख में आपका साथ दे, वह शख्स आपका सच्चा मित्र होता है. यह दिन उन सभी दोस्तों के नाम है, दोस्ती को सेलिब्रेट करने के नाम है.

Happy Friendship Day 2023 Wishes Messages Photos Quotes : फ्रेंडशिप डे यानी दोस्ती का दिन. दोस्ती एक ऐसा खूबसूरत रिश्ता है, जो दो लोगों को किसी खून के रिश्ते के बिना करीब लाता है. दोस्ती में सिर्फ दो लोगों के दिल मिलने होते हैं. उनके बीच कोई समानता या एक दूसरे के प्रति लगाव अथवा सम्मान होना ही दोस्ती के रिश्ते की नींव बनता है.

आपके रिश्तों से बाहर का कोई व्यक्ति जब आपका सबसे बड़ा शुभचिंतक बन जाए, आपको सही और गलत के बारे में बताये और आपके सुख दुख में आपका साथ दे, तो वह शख्स आपका सच्चा मित्र होता है. यह दिन उन सभी दोस्तों के नाम है, दोस्ती को सेलिब्रेट करने के नाम है.

दोस्ती के रिश्ते को अधिक गहरा बनाने और एक-दूसरे के लिए प्यार और सम्मान बढ़ाने के उद्देश्य से अगस्त माह के पहले रविवार को मित्रता दिवस यानी फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है. मित्रता दिवस के इस मौके पर सभी दोस्तों को शुभकामनाएं दी और ली जाती हैं, फिर चाहे वो आपके पास हों या दूर.

फ्रेंडशिप डे पर लोग अपने करीबी दोस्तों को सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई संदेश भेजकर मन की बात शेयर करते हैं. इस खास मौके पर अपने दोस्तों को शुक्रिया कहने के लिए आप कुछ स्पेशल मैसेज, शुभकामना संदेश और ग्रीटिंग उनके साथ शेयर कर सकते हैं. इससे आपको और आपके दोस्त को बड़ी खुशी मिलेगी.

स्कूल और कॉलेज से लेकर ऑफिस तक हर वह दोस्त जो आपके जीवन विशेष स्थान रखता है, इस फ्रेंडशिप डे पर उसके व्हाट्सऐप या फेसबुक पर भावपूर्ण शुभकामना संदेश भेजें और उन्हें स्पेशल फील कराएं. फ्रेंडशिप डे 2023 की बधाइयां!!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










