Google Chrome यूजर्स के लिए सरकार ने जारी की हाई रिस्क वॉर्निंग, तुरंत अपडेट कर लें ब्राउजर

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 11 Aug 2023 10:17 AM

विज्ञापन

High Risk Warning for Google Chrome Users - गूगल क्रोम के कुछ वर्जन में कई कमजोरियों के बारे में बताया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल क्रोम सबसे ज्यादा यूज किया जानेवाला ब्राउजर है. इसका इस्तेमाल ज्यादातर स्मार्टफोन और लैपटॉप यूजर्स करते हैं.

विज्ञापन

Google Chrome Alert : भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत काम करनेवाली एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पाॅन्स टीम (CERT-In) ने गूगल क्रोम यूजर्स के लिए एक हाई रिस्क वॉर्निंग जारी की है. CERT-In ने क्रोम यूजर्स को संभावित सुरक्षा जोखिमों के प्रति सचेत करते हुए, गूगल क्रोम के कुछ वर्जन में कई कमजोरियों के बारे में बताया है.

गूगल क्रोम सबसे ज्यादा यूज किया जानेवाला ब्राउजर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल क्रोम सबसे ज्यादा यूज किया जानेवाला ब्राउजर है. इसका इस्तेमाल ज्यादातर स्मार्टफोन और लैपटॉप यूजर्स करते हैं. अगर आप भी अब गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं तो सरकार ने आपके लिए एक अलर्ट जारी किया है. सरकारी नेशनल साइबर एजेंसी CERT-In की तरफ गूगल क्रोम के इस्तेमाल को खतरनाक करार दिया गया है और इसको तुरंत अपडेट करने की चेतावनी दी है.

Also Read: Google पर भूलकर न सर्च करें ये टॉपिक्स, वरना फसेंगे मुसीबत में हो सकती है जेल

कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम ने क्या चेतावनी दी गई है ?

भारत सरकार की कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत काम करनेवाली एजेंसी ने हाल ही में Google Chrome के यूजर्स के लिए एक हाई-अलर्ट जारी किया है. CERT-In ने यूजर्स को संभावित सुरक्षा जोखिमों के प्रति सचेत करते हुए, Google Chrome के कुछ वर्जन में कई कमजोरियों के बारे में बताया है.

जोखिमों में फिशिंग हमले, डेटा उल्लंघन और मैलवेयर संक्रमण शामिल

सीईआरटी-इन की चेतावनी के अनुसार, क्रोम उपयोगकर्ताओं को विभिन्न सुरक्षा समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जो संभावित रूप से उनकी संवेदनशील जानकारी से समझौता कर सकते हैं. इन जोखिमों में फिशिंग हमले, डेटा उल्लंघन और मैलवेयर संक्रमण शामिल हैं. इन परिस्थितियों में यूजर्स के लिए सतर्क रहना और अपनी सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाना महत्वपूर्ण है.

Also Read: Google जल्द बंद कर देगा ऐसे अकाउंट्स, जानें क्या है नयी पॉलिसी

कैसे करें अपने डिवाइस की सुरक्षा ?

सीईआरटी-इन यूजर्स को उनके सिस्टम की सुरक्षा के लिए जल्द से जल्द गूगल क्रोम को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करने की सलाह देता है. आपको बता दें कि गूगल ने इन कमजोरियों को ठीक करने के लिए पहले ही एक अपडेट जारी कर दिया है. अपडेट के बारे में जानकारी क्रोम में आपकी प्रोफाइल पिक्चर के बगल में अधिक बार दिखाई देगी, ताकि आपको पता चल सके कि नये अपडेट उपलब्ध हैं. आपको बता दें, इस अपडेट का इस बात से कोई लेना देना नहीं है कि आप गूगल के ब्राउजर का इस्तेमाल कैसे करते हैं.

अपनी डिवाइस में गूगल क्रोम का लेटेस्ट वर्जन कैसे करें अपडेट ?

सबसे पहले आप अपना गूगल क्रोम खोलें
विंडो के ऊपरी दाएं कोने में तीन बिंदुओं पर क्लिक करें
यहां पर आपको हेल्प का ऑप्शन नजर आयेगा, उसे चुनें
अगर कोई अपडेट उपलब्ध होगा, तो उसे सेलेक्ट करें
अगर ऐसा नहीं है तो गूगल क्रोम में ऑटो अपडेट का ऑप्शन होता है, जो खुद ही अपडेट ले लेता है
एक बार अपडेट इंस्टॉल हो जाने पर क्रोम रीस्टार्ट हो जाएगा.

Also Read: Google की प्राइवेसी पॉलिसी में हुए इस बदलाव पर आपने गौर किया क्या? जानिए इससे आप कैसे होंगे प्रभावित

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola