Facebook में बड़ी छंटनी की तैयारी, 12 हजार कर्मचारियों की नौकरी खतरे में : रिपोर्ट

एक रिपोर्ट की मानें, तो वरिष्ठ अधिकारी खराब प्रदर्शन करनेवाले कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी में हैं. कई कर्मचारियों ने बताया कि अगले कुछ हफ्तों में कर्मचारियों की संख्या में 15 प्रतिशत की कटौती की जा सकती है.
Facebook Layoff: मेटा (Meta) को लेकर खबरें हैं कि वह फेसबुक (Facebook) से बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है. इनसाइडर की एक रिपोर्ट की मानें, तो वरिष्ठ अधिकारी खराब प्रदर्शन करनेवाले कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी में हैं. कई कर्मचारियों ने इनसाइडर को बताया कि अगले कुछ हफ्तों में कर्मचारियों की संख्या में 15 प्रतिशत की कटौती की जा सकती है. इसका मतलब यह हुआ कि फेसबुक के 12,000 कर्मचारी जल्द ही नौकरी से निकाले जा सकते हैं.
सोशल नेटवर्किंग की दिग्गज कंपनी फेसबुक के कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार महीनों से लटकी हुई है. फेसबुक ने नयी भर्तियों पर रोक लगा रखी है. इसके बाद मेटा के शेयर की कीमत 380 डॉलर प्रति शेयर के करीब पहुंच गई. पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 60 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई है. मेटा के संस्थापक और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने यह साफ कर दिया है कि सभी विभागों में भर्ती पर रोक लगी हुई है. साथ ही यह चेतावनी भी दी है कि आगे और भी छंटनी जल्द होने वाली है. रिपोर्ट्स की मानें, ताे जुकरबर्ग ने यह बातें कर्मचारियों से इंटरनल कॉल के दौरान कहीं.
Also Read: Facebook के एक अकाउंट से ऑपरेट होंगे 5 प्रोफाइल, जल्द आ रहा यह जबरदस्त फीचर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




