EVM Hacking: क्या वोटिंग मशीन को हैक करना मुमकिन है? यहां जानिए

EVM Hacking, EVM Tampering, EVM History: पिछले लगभग दो दशक से देश में होनेवाले चुनावों के लिए चुनाव आयोग (ECI) ने ईवीएम को पूरी तरह से अपना लिया है, लेकिन इवीएम हैकिंग के विवादों से इसका पीछा अब तक नहीं छूट पाया है. क्या सच में इवीएम को हैक करना मुमकिन है? आइए जानते हैं-
EVM Hacking: देश में हिमाचल और गुजरात राज्यों में विधानसभा चुनावों (Gujarat & HP Assembly Election) को लेकर सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं. हिमाचल प्रदेश में असेंबली इलेक्शन (HP Assembly Elections 2022) किस दिन होंगे, इसे लेकर चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने तारीख का ऐलान कर दिया है. वहीं, गुजरात में चुनाव किस दिन होंगे (Gujarat Assembly Election Date), इसकी घोषणा दिवाली (Diwali 2022) के बाद हो सकती है. पिछले कुछ वर्षों से हमारे देश में जब-जब चुनाव की बात होती है, तो इवीएम (EVM) यानी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (Electronic Voting Machine) को लेकर भी बात उठती ही हैं. पिछले लगभग दो दशक से देश में होनेवाले चुनावों के लिए चुनाव आयोग (ECI) ने ईवीएम को पूरी तरह से अपना लिया है, लेकिन इवीएम हैकिंग के विवादों से इसका पीछा अब तक नहीं छूट पाया है. क्या सच में इवीएम को हैक करना मुमकिन है? आइए जानते हैं-
ईवीएम यानी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का इस्तेमाल भारत में चुनावों के लिए किया जाता है. इससे पहले बैलट पेपर का इस्तेमाल कर चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाती थी. हमारे देश में ईवीएम को साल 1980 के दशक में प्रायोगिक तौर पर शुरू किया गया. पिछले लगभग दो दशक से लगभग हर चुनाव में ईवीएम का ही प्रयोग होता है.
Also Read: EVM: चुनाव में जिस मशीन से वोट डालते हैं, उसके बारे में कितना जानते हैं आप?
बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, कुछ महीने पहले अमेरिका स्थित एक साइबर एक्सपर्ट ने दावा किया था कि साल 2014 के आमचुनाव में मशीनों को हैक किया गया था. हालांकि, भारतीय चुनाव आयोग ने इन दावों का खंडन किया. लेकिन इन मशीनों में तकनीक के इस्तेमाल को लेकर हमेशा से आशंकाएं जाहिर की गई हैं. रिपोर्ट की मानें, तो भारत की अलग-अलग अदालतों में इस मुद्दे पर लगभग आठ से दस मामले चल रहे हैं. लेकिन चुनाव आयोग हर बार इन मशीनों को हैकिंग प्रूफ बताता रहा है.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो EVM को दो तरीकों से हैक किया जा सकता है. इनमें पहला है- वायर्ड और दूसरा है- वायरलेस. इसका मतलब यह हुआ कि दोनों तरीकों में कनेक्शन सेट किया जाता है.
वायर्ड हैकिंग : इसके लिए ईवीएम की कंट्रोल यूनिट से छेड़छाड़ की जाती है. इसके लिए ऐसे डिवाइस का इस्तेमाल होता है, जिसकी प्रोग्रामिंग उसी भाषा में हो जिसमें ईवीएम की माइक्रोचिप की कोडिंग की गई है. भारत में जिन इवीएम का इस्तेमाल हो रहा है, उनमें अगर कोई ऐसा एक्सटरनल डिवाइस लगाया जाए, तो यह काम करना बंद कर देती है. ऐसे में इस तरीके से इसे हैक नहीं किया जा सकता.
वायरलेस हैकिंग : ईवीएम में कोई रेडियो रिसीवर नहीं दिया गया है. इन मशीनों में चिप या ब्लूटूथ कनेक्ट नहीं किया जा सकता है. चुनाव आयोग के हिसाब से वायरलेस तरीके से ईवीएम हैक होने की संभावना न के बराबर है. हाल के दिनों में जो मशीनें चुनावों में उपयोग में लायी जा रही हैं, वे वीवीपैट युक्त होती हैं और किसी भी छेड़छाड़ की स्थिति में अपने आप बंद हो जाती हैं.
ऐसा भी कई बार सुनने में आया है कि दोबारा बटन दबाने पर दूसरा वोट जाता है. ऐसे में बता दें कि आपका पहला दबाया गया बटन ही काम करेगा. हर एक वोट के बाद कंट्रोल यूनिट को फिर अगले वोट के लिए तैयार करना होता है. इस तरह इस पर फटाफट बटन दबाकर वोट करना मुश्किल है. वोटर जैसे ही बटन दबाता है, उसके बाद अगले की तैयारी की जाती है. कुल मिलाकर कहें, तो ईवीएम में इतने कड़े सुरक्षा प्रबंध किये गए हैं कि इससे छेड़छाड़ करना बहुत मुश्किल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










