ChatGPT भी आया डेटा लीक की चपेट में, यूजर्स की कार्ड डीटेल्स हुईं रिवील, घंटों ठप रहा चैटबॉट

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 26 Mar 2023 8:28 PM

विज्ञापन

ChatGPT Data Leak - Microsoft समर्थित OpenAI का Chatbot लोकप्रियता के नये आयाम गढ़ रहा है. लेकिन अगर आप भी चैटजीपीटी के यूजर हैं और खेल-खेल में इस चैटबॉट का इस्तेमाल करते रहते हैं, तो जरा सावधान हो जाइए.

विज्ञापन

ChatGPT Data Leak : चैटजीपीटी (ChatGPT) जब से अपने अंदाज में लोगों के सवालों का जवाब दे रहा है, इसके यूजर्स धड़ल्ले से बढ़ गए हैं. माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) समर्थित ओपन एआई (OpenAI) का यह चैटबॉट (Chatbot) लोकप्रियता के नये आयाम गढ़ रहा है. लेकिन अगर आप भी चैटजीपीटी के यूजर हैं और खेल-खेल में इस चैटबॉट का इस्तेमाल करते रहते हैं, तो जरा सावधान हो जाइए. हाल ही में एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि एक बग की वजह से चैटजीटीपी के सैकड़ों यूजर्स का क्रेडिट कार्ड की डीटेल्स सहित सेंसिटिव डेटा लीक हो गया है.

10 घंटे तक ऑफलाइन रहा चैटबॉट

‘एनगैजेट’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक ChatGPT यूजर के सिस्टम में यह बग मिला. ओपन एआई को जैसे ही इसका पता चला, उसने देर न करते हुए अपने लोकप्रिय चैटबॉट को एमरजेंसी मेंटेनेंस के लिए ऑफलाइन कर दिया. रिपोर्ट की मानें, तो इस बग की वजह से चैटजीपीटी यूजर्स, दूसरे यूजर्स की चैट हिस्ट्री तक देख पा रहे थे. रेडिट पर इस घटना की रिपोर्ट की गई, जिसमें यूजर्स ने अपने चैटजीपीटी साइडबार के स्क्रीनशॉट पोस्ट किये थे, जो दूसरे यूजर्स की चैट हिस्ट्री दिखा रहे थे. ओपनएआई को इस मामले की जांच के दौरान चैटबॉट को लगभग 10 घंटे तक ऑफलाइन रखना पड़ा था.

Also Read: ChatGPT से सीखा पैसे कमाने का तरीका, लखपत‍ि बनकर शेयर की सक्सेस स्टोरी
यूजर्स के क्रेडिट कार्ड डीटेल्स भी लीक

ओपनएआई ने जब अपने चैटबॉट प्लैटफॉर्म पर डेटा लीक के शुरुआती कारणों की जांच की, तो उन्हें एक गंभीर किस्म की सुरक्षा समस्या का पता चला. यह भी पता चला कि चैट हिस्ट्री बग लगभग 1.2 प्रतिशत चैटजीपीटी प्लस सब्सक्राइबर्स के पर्सनल डेटा को रिवील कर सकता है. प्रभावित डेटा में यूजर का फर्स्ट और लास्ट नेम, ईमेल एड्रेस, पेमेंट अड्रेस और क्रेडिट कार्ड नंबर के अंतिम चार अंक और क्रेडिट कार्ड की एक्सपायरी डेट जैसे डीटेल्स शामिल थे. वैसे, यूजर्स के लिए खैरियत इस बात की रही कि पूरे क्रेडिट कार्ड नंबर रिवील नहीं हुए थे.

कंपनी ने बग फिक्स कर दी यह सफाई

ओपन एआई ने अपने चैटजीपीटी चैट बॉट को Redis क्लाइंट ओपन-सोर्स लाइब्रेरी में Redis-py के रूप में ढूंढ़ निकाला और उसे पैच कर दिया है. ऐसी घटनाएं भविष्य में फिर सामने न आयें, इसके लिए ओपन एआई ने लाइब्रेरी कॉल और लॉग चेक से जुड़े अतिरिक्त कदम उठाये हैं. ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी मैसेज केवल सही यूजर तक पहुंचे. साथ ही, ऐसी घटनाओं की तुरंत पहचान करने के लिए लॉगिंग में सुधार करना और पुष्टि करना कि वे बंद हो गए हैं. ओपनएआई ने प्रभावित यूजर्स को प्रॉब्लम को लेकर अलर्ट करने के लिए उन्हें कॉन्टैक्ट भी किया है.

Also Read: AI Bot CEO: कंपनी का बॉस बनकर रोबोट ने अरबों में पहुंचाया कारोबार, शेयरों में भी आया जबरदस्त उछाल

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola