बड़े भाई पर हमला करनेवाला युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

घटना अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाना क्षेत्र के केशव चंद्र सेन स्ट्रीट की है.

विज्ञापन

कोलकाता. मध्य कोलकाता के अम्हर्स्ट स्ट्रीट इलाके में पारिवारिक विवाद के कारण बड़े भाई पर जानलेवा हमला कर उसे घायल करने के आरोप में पुलिस ने छोटे भाई श्याम दास को गिरफ्तार किया है. घटना अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाना क्षेत्र के केशव चंद्र सेन स्ट्रीट की है. आरोपी को शुक्रवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर उसे 29 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया. पुलिस को पता चला कि पारिवारिक विवाद के कारण दोनों भाइयों के बीच झमेला हो गया था. इसी विवाद में छोटे भाई ने कांच की बोतल से बड़े भाई पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया. जख्मी हालत में अस्पताल ले जाने पर उसके सिर पर आठ टांके लगे. इसके बाद इसकी शिकायत अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाने में दर्ज कराने पर पुलिस ने आरोपी छोटे भाई श्याम दास को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola