संतोषपुर स्टेशन पर युवक की पीट-पीट कर हत्या

Updated:
विज्ञापन

गुरुवार को सियालदह मंडल के संतोषपुर रेलवे स्टेशन पर एक युवक की हत्या पीट-पीट कर दी गयी. मृतक युवक का नाम मोहम्मद आजाद (28) था.

विज्ञापन

कोलकाता. गुरुवार को सियालदह मंडल के संतोषपुर रेलवे स्टेशन पर एक युवक की हत्या पीट-पीट कर दी गयी. मृतक युवक का नाम मोहम्मद आजाद (28) था. वह संतोषपुर इलाके में ही रहता था. हत्या के आरोप में जीआरपी ने इलाके के बुलबुली खान नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे संतोषपुर स्टेशन के प्लेटफार्म पर टिकट काउंटर के पास मोहम्मद आजाद को एक युवक अचानक पीटने लगा. लोगों का कहना था कि आरोपी युवक मोहम्मद आजाद पर अचानक टूट पड़ा. इसके बाद उसने डंडे से उसके सिर और शरीर पर कई वार किये. पिटाई से वह अचेत हो गया. सिर में गंभीर चोट लगने से वह गिर पड़ा था. युवक के अचेत होने के बाद आरोपी युवक वहा से फरार हो गया. खबर पाकर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंचे और अचेत युवक को विद्यासागर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया है कि मोहम्मद आजाद ने इससे शराब पीने के लिए रुपये लिये थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola