टिकियापाड़ा में निर्माणाधीन इमारत के नीचे मिला रक्तरंजित हालत में युवक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Apr 2024 1:53 AM
हावड़ा थाना अंतर्गत टिकियापाड़ा इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत के नीचे से एक युवक को रक्तरंजित हालत में बरामद किया गया.
हावड़ा. हावड़ा थाना अंतर्गत टिकियापाड़ा इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत के नीचे से एक युवक को रक्तरंजित हालत में बरामद किया गया. घायल युवक का नाम मोहम्मद शाहरुख (28) है. उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बतायी गयी है. उसके सिर पर पत्थर से हमला किया गया है. घटनास्थल से खून से सने कई पत्थर मिले हैं. जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात को स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी. पुलिस ने बताया कि युवक स्थानीय है और उसकी हत्या की कोशिश की गयी है. खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस ने बताया कि उसके सिर पर पत्थर से हमला किया गया है. सिर पर गहरी चोट है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर मामले की जांच में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










