West Bengal : तृणमूल के 2 उम्मीदवार माला रॉय और हाजी नुरुल इस्लाम का नामांकन त्रुटिपूर्ण
West Bengal Breaking news live Updates
West Bengal : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
चोरी के मामले में आरोपी को जेल
दुर्गापुर थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी चंदलम शेख को बुधवार को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया. वहां सुनवाई के बाद उसकी जमानत याचिका खारिज हो गयी. आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. उसके खिलाफ गत छह अप्रैल को थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गयी थी.
कालना : भागीरथी में नहाने गयीं दो किशोरियां डूब कर लापता
पूर्व बर्दवान के कालना थाना क्षेत्र के नंदग्राम इलाके में दो किशोरियां भागीरथी नदी में डूब कर लापता हो गयीं. दोनों ईंटभट्ठे पर काम करती हैं. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को नदी में नहाते समय गहराई में जाने से दोनों लड़कियां डूब गयीं. घटना की सूचना पाकर पुलिस नदी के घाट पर पहुंची और डीआरएफ के गोताखोरों को भी बुलाया गया. भागीरथी नदी में गोताखोर उतर कर डूबी लड़कियों की तलाश में लग गये हैं. अभी लड़कियों का पता नहीं चल पाया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार को दोपहर स्थानीय ईंटभट्ठा पर काम करनेवाली दो किशोरियां नहाने के लिए करीबी भागीरथी नदी के घाट पर गयी थीं. दोनों किशोरियों के नाम प्रतिमा कुमारी मांझी (16) व मालती कुमारी मांझी (17) बताये गये हैं. दोनों ही मूलत: बिहार की रहनेवाली हैं. घटना के बाद से ईंटभट्ठा पर काम करनेवालों में रोष है.
अगर I.N.D.I.A जीतता है तो तृणमूल बाहर से करेंगी समर्थन
पश्चिम बंगाल की तृणमूल सुप्रीमो व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने पांचवें चरण के मतदान से पहले की घोषणा अगर I.N.D.I.A गठबंधन 2024 में दिल्ली में सरकार बनाता है तो तृणमूल कांग्रेस उस सरकार को बाहर से समर्थन देगी. ममता बनर्जी ने कहा, चार चरणों के चुनाव में बीजेपी हार गई है.बाकी तीन राउंड में जीत की ज्यादा संभावना नहीं है. मैं दिल्ली की बात कर रही हूं. हम बाहर से समर्थन के साथ I.N.D.I.A गठबंधन का नेतृत्व करके वहां सरकार बनाएंगे. बंगाल की माताओं-बहनों को दिक्कत न हो, इसके लिए 100 दिन के काम का पैसा नहीं रोका जाएगा.
तृणमूल के 2 उम्मीदवार माला रॉय और हाजी नुरुल इस्लाम का नामांकन त्रुटिपूर्ण
तृणमूल के 2 उम्मीदवारों कोलकाता दक्षिण से माला रॉय और बशीरहाट से हाजी नुरुल इस्लाम का नामांकन त्रुटिपूर्ण, भाजपा ने रद्द करने की मांग की. तृणमूल बोली-अब तक सोए थे क्या.
भारत, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा : जेपी नड्डा
जेपी नड्डा ने कहा, नरेन्द्र मोदी जी ने 10 साल में भारत की अर्थव्यवस्था को 11वें नंबर से 5वें नंबर पर लाने का काम किया. आने वाले पांच साल में मोदी जी के नेतृत्व में भारत, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. मोदी जी के नेतृत्व में विकास की एक नई कहानी लिखी जा रही है. भारत दवाई बनाने में दूसरे नंबर पर खड़ा है. सबसे अच्छी और सस्ती दवा भारत बना रहा है.इस्पात में हम दूसरे नंबर पर खड़े हैं.ऑटोमोबाइल में तीसरे नंबर पर हैं. पहले मोबाइल पर लिखा होता था- मेड इन चाइना, मेड इन जापान, मेड इन कोरिया, मेड इन ताइवान… आज आपके मोबाइल पर लिखा होता है- मेड इन इंडिया ये बदला भारत है.
मोदी जी के नेतृत्व में आज बदल गई है भारत की परिभाषा
जेपी नड्डा ने कहा नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज राजनीति की परिभाषा, राजनीति की संस्कृति, काम करने का तरीका और राजनीति की सोच ये सब कुछ बदल चुकी है. अब राजनेता मेवा नहीं खाता, राजनेता अब मोदी जी के नेतृत्व में सेवा करता है. 10 साल पहले गांवों में पीने के लिए पानी नहीं था, आज मोदी जी के नेतृत्व में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल पहुंच रहा है. पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है. आज मोदी जी के नेतृत्व में 25 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से बाहर निकल आए हैं. ये बदलता भारत है. आज मोदी जी के नेतृत्व में 11 करोड़ से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खाते में सालाना 6,000 रुपए पहुंच रहे हैं.
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए