ePaper

Lok Sabha Election : मतदान शुरू होते ही भांगड़ में रह-रहकर हुई हिंसा व बमबाजी, पुलिस के लाठीचार्ज में बचने को तालाब में कूदे लोग व बच्चे

Updated at : 01 Jun 2024 4:51 PM (IST)
विज्ञापन
Lok Sabha Election : मतदान शुरू होते ही भांगड़ में रह-रहकर हुई हिंसा व बमबाजी, पुलिस के लाठीचार्ज में बचने को तालाब में कूदे लोग व बच्चे

Lok Sabha Election : पुलिस सूत्र बताते हैं कि चुनाव के दो दिन पहले से भांगड़ के कुछ इलाकों, जिसमें संतुलिया एवं नलमुरी इलाका शामिल है, वहां अशांति व्याप्त रही. शनिवार को चुनाव शुरू होते हीं संतुलिया इलाके में फिर से तृणमूल एवं भाजपा समर्थकों में झड़प हो गई.

विज्ञापन

कोलकाता, विकास कुमार गुप्ता : पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के सातवें एवं अंतिम चरण में दक्षिण 24 परगना के भांगड़ में कई जगहों पर अशांति की घटनाएं होती रही. विभिन्न जगहों पर तृणमूल एवं आइएसएफ समर्थकों के बीच झड़प का दौर जारी रहा. कई जगहों पर बमबाजी किये जाने की भी खबर हैं. मौके पर गये आइएसएफ प्रत्याशी नूर आलम खान की कार में भी तोड़फोड़ की गयी.

तृणमूल व आइएसएफ समर्थकों के बीच कई जगहों पर झड़प

स्थिति को शांत करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. पुलिस की लाठी से बचने के लिए कई लोग दौड़कर भागने लगे, कुछ लोगों को भागने का कोई रास्ता नहीं दिखने पर वे लोग तालाब में कूद गये. बचाव के लिए कुछ लोगों के साथ बच्चों ने भी तालाब में छलांग लगा दी. वहीं, एक बच्चा बिजली के खंभे को पकड़कर डरा सहमा सा दिखाई दिया. कई जगहों पर सड़कों पर ताजा बम गिरा हुआ पाया गया. दोनों राजनीतिक पार्टी के कई समर्थक जख्मी हो गये.

पुलिस को कई जगह पर सड़कों पर पड़ा मिला जिंदा बम


पुलिस सूत्र बताते हैं कि चुनाव के दो दिन पहले से भांगड़ के कुछ इलाकों, जिसमें संतुलिया एवं नलमुरी इलाका शामिल है, वहां अशांति व्याप्त रही. शनिवार को चुनाव शुरू होते हीं संतुलिया इलाके में फिर से तृणमूल एवं भाजपा समर्थकों में झड़प हो गई. अशांति की खबर पाकर पुलिस इलाके में पहुंची तो सड़क पर पुलिसकर्मियों को ताजा बम पड़ा हुआ मिला. इधर, चुनाव आयोग ने तोड़फोड़ की घटना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस से रिपोर्ट मांगी है.

कई लोग हुए घायल

इधर, भांगड़ के नलमुरी इलाके में आईएसएफ-तृणमूल के बीच झड़प हो गई. घटना में दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गये. कई लोगों के सिर फूट गये. भांगड़ में पुलिस मौके पर पहुंची तो आईएसएफ समर्थकों ने पुलिस को पकड़ लिया और विरोध प्रदर्शन करने लगे. मौके पर एडिशनल सीपी शुभंकर सिन्हा सरकार के नेतृत्व में काफी कोशिश के बाद स्थिति को शांत किया गया.

कोलकाता दक्षिण से पहले सांसद थे एसपी मुखर्जी, ममता बनर्जी के गढ़ में अब भाजपा कर रही जोर आजमाइश

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola