व्यापारी की अस्वाभाविक मौत पत्नी पर लगा हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन

एक लकड़ी व्यापारी की अस्वाभाविक मौत की खबर से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक का नाम शिवशंकर दे उर्फ प्रदीप (42) बताया गया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बैरकपुर

एक लकड़ी व्यापारी की अस्वाभाविक मौत की खबर से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक का नाम शिवशंकर दे उर्फ प्रदीप (42) बताया गया है. घटना रविवार रात नैहाटी नगरपालिका के वार्ड 17 के शास्त्रीपाड़ा बेलतला की है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पत्नी पर पति की हत्या आरोप लगा है.

जानकारी के अनुसार, प्रदीप ने कुछ साल पहले एक तलाकशुदा महिला से शादी की थी, जिसका एक बेटा भी है. शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच अनबन होती रहती थी. मृतक के कर्मचारी बबलू ढाली ने बताया कि रोज की तरह शनिवार सुबह उसके मालिक दुकान पर आये थे. करीब 10 बजे पत्नी का फोन आने पर वह घर चले गये. उसने दावा किया कि पत्नी ने फोन पर उनसे 30 हजार रुपयों की मांग की, जिसे लेकर दोनों में बहस हो गयी और करीब एक बजे तक मालिक ने उसे दुकान बंद कर खाना खाने जाने को कहा. शाम पांच बजे जब वह दुकान पर आया, तो उसकी मालकिन ने उसे फोन कर घर आने को कहा. जब वह घर पहुंचा, तो देखा कि उसके मालिक का शव फर्श पर पड़ा हुआ है. खबर पाकर नैहाटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इलाके के लोगों का अनुमान है कि पत्नी ने ही पति की हत्या की होगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola