अवैध रूप से पेड़ काटने के आरोप में दो हिरासत में

Updated:
विज्ञापन

पेड़ काटने वाले श्रमिकों को हिरासत में ले लिया गया और जो पेड़ कटवा रहे थे उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी

विज्ञापन

जामुड़िया. बिना अनुमति के बहादुरपुर पंचायत के चाकदोला गांव में एक साथ कई पेड़ों को काटने का मामला सामने आया है. मौके पर पुलिस एवं जामुड़िया प्रखंड के पंचायत समिति के वन कर्माध्यक्ष भी पहुंचे. इस बारे में वन कर्माध्यक्ष जगन्नाथ सेठ ने कहा कि यहां पर पहुंचने पर देखा कि कई कीमती बड़े पेड़ों को काटा जा रहा है. उन्होंने तुरंत यहां के रेंज ऑफिसर और पुलिस प्रशासन को खबर दी. पेड़ काटने वाले श्रमिकों को हिरासत में ले लिया गया और जो पेड़ कटवा रहे थे उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी. वहीं पेड़ों की कटाई की निगरानी करने वाले सलिल राय से बात की गयी तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके. उन्होंने कहा कि पैसों की जरूरत है. इसलिए पेड़ों को काटा जा रहा है. जब उनसे पूछा गया कि नियम के अनुसार पेड़ काटने पर पौधे लगाने होते हैं तो क्या उन्होंने ऐसा किया है तो उन्होंने कहा कि अभी तो नहीं पौधरोपण किया है लेकिन बाद में वह पौधे लगायेंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola