युवक की सामूहिक पिटाई के बाद फरार दो छात्र गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

एक युवक पर जानलेवा हमला कर उसकी सामूहिक पिटाई करने के आरोप में मोचीपाड़ा थाने की पुलिस ने फरार दो अन्य छात्रों को भी गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

दोनों आरोपियों को बैंकशाल कोर्ट ने 29 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा

संवाददाता, कोलकाता

मध्य कोलकाता के बहूबाजार इलाके में स्थित एक छात्रावास में मोबाइल चोर होने के संदेह में एक युवक पर जानलेवा हमला कर उसकी सामूहिक पिटाई करने के आरोप में मोचीपाड़ा थाने की पुलिस ने फरार दो अन्य छात्रों को भी गिरफ्तार कर लिया है.

पकड़े गये आरोपियों के नाम इंद्रजीत हांसदा और शेखर मंडल बताये गये हैं. इंद्रजीत का घर मालदा के गाजोल में है, जबकि शेखर मंडल का घर वैष्णवघाटा में है. घटना के बाद से दोनों फरार थे. उनका मोबाइल फोन भी बंद था. पुलिस ने इस मामले की जांच कर अबतक पूर्व व वर्तमान को मिलाकर कुल 15 छात्रों को गिरफ्तार किया था. अब गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 17 हो गयी है. इससे पहले पुलिस के हाथों गिरफ्तार 15 लोग अभी जेल की हिरासत में हैं. उन लोगों से पूछताछ में पुलिस को इंद्रजीत और शेखर के नाम का पता चला था. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने दोनों को 29 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola