सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन

मृतक का नाम अलमासुल शेख(45) बताया गया है.

विज्ञापन

बीरभूम. जिले के नलहाटी थाना क्षेत्र के नगरा व महेशपुर कैनल के बीच हुए हादसे में ट्रैक्टर के चालक की मौत हो गयी. मृतक का नाम अलमासुल शेख(45) बताया गया है. वह उक्त थाना क्षेत्र के आतखुला ग्राम का बाशिंदा था. शुक्रवार सुबह अलमासुल ट्रैक्टर लेकर नलहाटी की ओर पत्थर लाने जा रहा था, तभी किसी अन्य वाहन की चपेट में आकर ट्रैक्टर का चालक बुरी तरह जख्मी हो गया. स्थानीय लोग घायल चालक को नजदीकी अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के वास्ते रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola