साइबर ठगी से जुड़े तीन अपराधी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Jun 2024 1:36 AM
मंगलवार की शाम को छापेमारी के दौरान इस्माइल इलाके से जामुरिया के डोबराना गांव के बिनोद पात्र, जामताड़ा के नारायणपुर के पतरोडीह के प्रद्युम्न यादव और संतोष यादव को गिरफ्तार किया.
बर्नपुर. हीरापुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस्माइल इलाके के एक बंद पड़े मकान में छापेमारी कर साइबर ठगी से जुड़े तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर आसनसोल जिला कोर्ट में पेश किया. पुलिस ने तीनों आरोपियों से पूछताछ तथा और अधिक जानकारी हासिल करने के लिए पांच दिनों की रिमांड की अपील की. अदालत ने चार दिनों की रिमांड मंजूर कर तीनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया. बताया जाता है कि गिरफ्तार एक आरोपी विनोद पात्र के दुर्गापुर के एक मित्र का इस्माइल इलाके में घर खाली था. बिनोद ने अपने कुछ दोस्तो को ठहराने के लिए मकान की चाबी ली थी. दो दिनों से बिनोद और उसके दो साथी उस मकान में अपना साइबर अपराध का कार्य कर रहे थे. स्थानीय लोगों ने उस घर में तीन अजनबी लोगों की आवाजाही को देखते हुए इसकी सूचना हीरापुर थाना पुलिस को दी. मंगलवार की शाम को छापेमारी के दौरान इस्माइल इलाके से जामुरिया के डोबराना गांव के बिनोद पात्र, जामताड़ा के नारायणपुर के पतरोडीह के प्रद्युम्न यादव और संतोष यादव को गिरफ्तार किया. उनके कब्जे से 1,03,000 रुपये नकद, नौ क्रेडिट/डेबिट कार्ड, आठ मोबाइल फोन, एक टीवीएस अपाची एमसी आदि बरामद किया गया. पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आइपीसी की धारा 379, 419, 420, 465,467, 468, 120 बी, 34 के तहत मामला दर्ज किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










