रेखा के खारीडांगा पहुंचने पर जमकर हुआ हंगामा
उत्तर 24 परगना के बशीरहाट से भाजपा प्रत्याशी रेखा पात्रा मंगलवार को चुनाव प्रचार करने खारीडांगा इलाके में पहुंचीं, जहां भारी हंगामा हुआ.
– भाजपा प्रत्याशी से धक्का-मुक्की व पार्टी समर्थकों पर किया गया हमला
इधर, भाजपा प्रत्याशी रेखा पात्रा ने आरोप लगाया है कि चुनाव प्रचार के दौरान अचानक तृणमूल समर्थकों ने हमला कर दिया. उन्हें धक्का दिया गया. जब वह चली गयीं, तो वहां कुछ भाजपा समर्थकों पर फिर हमला किया गया. उनकी गाड़ी पर पथराव भी किया गया. यह सब तृणमूल के पंचायत प्रधान समीर बाछार और उनके समर्थकों ने किया है. भाजपा नेता अर्चना मजूमदार ने भी कहा कि हमला व प्रदर्शन करनेवाले ग्रामीण नहीं, बल्कि तृणमूल के लोग थे. तृणमूल समझ गयी है कि रेखा जीत रही हैं इसलिए उसके समर्थक डर से ऐसा कर रहे हैं.
इधर, संदेशखाली के तृणमूल विधायक सुकुमार महता ने भाजपा के आरोपों को बेबुनियाद बताया. उनका कहना है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कार्यकर्ताओं की पिटाई की है. भाजपा चुनाव से पहले इलाके का माहौल खराब करना चाहती है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए