बशीरहाट के 500 बूथों पर पुनर्मतदान की जरूरत : रेखा पात्रा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Jun 2024 11:44 PM
बशीरहाट. उत्तर 24 परगना की बशीरहाट सीट से भाजपा प्रत्याशी रेखा पात्रा रविवार को घायल कार्यकर्ताओं से मिलने बशीरहाट अस्पताल पहुंचीं.
घायल कार्यकर्ताओं से मिलने अस्पताल पहुंचीं भाजपा प्रत्याशी
प्रतिनिधि, बशीरहाट.
उत्तर 24 परगना की बशीरहाट सीट से भाजपा प्रत्याशी रेखा पात्रा रविवार को घायल कार्यकर्ताओं से मिलने बशीरहाट अस्पताल पहुंचीं. बता दें कि शनिवार को मतदान के दिन संदेशखाली में हुई हिंसा में कई भाजपा कार्यकर्ता जख्मी हो गये थे. रेखा पात्रा ने घायल कार्यकर्ताओं का हाल जाना और उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया. वहीं, रेखा पात्रा ने कहा कि बशीरहाट के कई इलाकों में लोग वोट नहीं दे पाये है. हम चुनाव आयोग को इस बारे में पूरी जानकारी देते हुए वहां पुनर्मतदान कराने की मांग करेंगे. करीब 500 बूथों पर पुनर्मतदान की जरूरत है. इधर, तृणमूल नेता कुणाल घोष ने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा अपनी सांगठनिक दुर्बलता छिपाने की कोशिश कर रही है. भाजपा सभी जगहों पर अपना एजेंट तक नहीं दे पायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










