तृणमूल कार्यकर्ताओं को तापस की सलाह- सुदीप से रहें सावधान
Updated at : 18 May 2024 9:30 PM (IST)
विज्ञापन

तापस ने कहा, “ यह आदमी (सुदीप) कभी भी मुसीबत में साथ नहीं देता है. इसलिए मैं तृणमूल के अपने पुराने साथियों को यह सलाह दूंगा कि वे इनके कहने पर किसी तरह की अप्रिय वारदात को अंजाम देने की हिम्मत न करें. क्योंकि इस बार का चुनाव हर बार से अलग हटकर हो रहा है.
विज्ञापन
कोलकाता.
उत्तर कोलकाता सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे तापस राय ने अपनी पुरानी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि वे सुदीप बंद्योपाध्याय से सावधान रहें. वह मुरलीधर सेन लेन स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा, “ यह आदमी (सुदीप) कभी भी मुसीबत में साथ नहीं देता है. इसलिए मैं तृणमूल के अपने पुराने साथियों को यह सलाह दूंगा कि वे इनके कहने पर किसी तरह की अप्रिय वारदात को अंजाम देने की हिम्मत न करें. क्योंकि इस बार का चुनाव हर बार से अलग हटकर हो रहा है. गड़बड़ी करनेवालों के साथ सख्ती से निबटा जायेगा. यदि कोई मुसीबत में फंस गया और वह सोचेगा कि सुदीप उसे बचाने आयेंगे, तो वह मुगालते में रहेगा.” तापस ने सुदीप पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में रहते प्रियरंजन दासमुंशी ने सुदीप को राजनीतिक पहचान दिलायी. लेकिन ऐन वक्त पर सुदीप ने उनका साथ छोड़ दिया. तृणमूल में रहते सुब्रत मुखर्जी को उत्तर कोलकाता से हराने के लिए निर्दलीय उम्मीदवार बन ममता बनर्जी को भी झटका दिया. इस बार सुदीप को अंदेशा था कि उन्हें तृणमूल टिकट नहीं देगी. इसलिए वह भाजपा के भी संपर्क में थे. यही वजह है कि तृणमूल में उनको नापसंद करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी तादाद है. उन्होंने दावा किया कि नतीजों के टेबल पर सुदीप तीसरे पायदान पर रहेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




