अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाले को उम्रकैद, माथाभांगा कोर्ट ने 50 हजार का जुर्माना भी लगाया

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में एक सनसनीखेज मामले में पिता को अपनी ही 12 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करने के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनायी गयी है. पीड़िता की मां की हिम्मत और पुलिस की तत्परता ने दोषी को सलाखों के पीछे पहुंचाया.

विज्ञापन

West Bengal Crime News: रिश्तों को शर्मसार करने वाले एक मामले में पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले की माथाभांगा महकमा अदालत ने फैसला सुना दिया है. अपनी ही 12 साल की बेटी से लगातार दुष्कर्म करने के आरोपी पिता को कोर्ट के अतिरिक्त जिला जज संदीप चक्रवर्ती ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास (Life Imprisonment) की सजा सुनायी है. अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है.

विज्ञापन

पीड़िता की मां ने दिखायी हिम्मत, दर्ज करायी प्राथमिकी

वर्ष 2021 में यह घटना सामने आयी थी. जब इस बात की जानकारी पीड़िता की मां को हुई, तो उसने बिना देर किये पारिवारिक लोक-लाज को दरकिनार कर कानून का दरवाजा खटखटाया. पीड़िता की मां ने 13 जून 2021 को कूचबिहार जिले के घोकसाडांगा थाने में पति के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो (POCSO) कानून समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की.

46 दिन में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने भी मुस्तैदी दिखायी और महज 46 दिनों के भीतर अदालत में चार्जशीट (आरोप पत्र) दाखिल कर दी. इसके बाद 11 जनवरी 2023 को अदालत ने मामले में चार्ज फ्रेम (आरोप तय) किया, जिसके बाद नियमित सुनवाई शुरू हुई.

ये भी पढ़ें: आसनसोल : बेटी से दुष्कर्म व हत्या के मामले में दोषी पिता को फांसी की सजा

10 गवाहों और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर 5 साल में फैसला

इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से पीड़िता और उसकी मां सहित कुल 10 लोगों की गवाही दर्ज करायी गयी. पुलिस द्वारा जुटाये गये वैज्ञानिक व परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर अदालत ने आरोपी पिता को इस जघन्य अपराध का दोषी पाया. आखिरकार शुक्रवार को अतिरिक्त जिला जज संदीप चक्रवर्ती ने सारे साक्ष्यों को सही मानते हुए आरोपी को आखिरी सांस तक जेल में रहने यानी उम्रकैद की सजा सुना दी.

ये भी पढ़ें: बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को जेल हिरासत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola