अब माकपा पार्षद दीपायन राय हुए बागी

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी नगर निगम की राजनीति में भूचाल सा आ गया है. नगर निगम में विरोधी तृणमूल कांग्रेस पहले से ही वाम बोर्ड पर विकास नहीं करने का आरोप लगा रही. तृणमूल के साथ सहयोगी कांग्रेस भी पक्षपात का आरोप मेयर पर लगा रही है. अब एक माकपा वार्ड पार्षद ने ही अपना आपा खो […]
उन्होंने एक पत्र भी माकपा जिला सचिव जीवेश सरकार को सौंपा है. दीपायन विश्वास के तेवर गरम देखकर माकपा के साथ ही वाम बोर्ड में भी खलबली मच गयी है.
इस सदमे से माकपा उबर भी नहीं पायी थी कि 26 नंबर वार्ड के पार्षद दीपायन विश्वास ने एक और झटका दे दिया. वार्ड के विभिन्न विकास कार्य ठप पड़े रहने की वजह से दीपायन विश्वास ने सीधे इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है. उनका कहना है कि दो वर्षों में उनके वार्ड में कोई भी विकास का काम नहीं हुआ है. मेयर को को कई बार इसकी जानकारी दी गयी है. बार-बार आश्वासन मिला,कार्य शुरु नहीं हो रहा है.
वार्डवासी प्रतिदिन सुबह वार्ड कार्यालय में सवाल पूछते हैं. इसका जवाब उनके पास नहीं है. चुनाव के समय जितने वादे किये उनमें से एक भी पूरा नहीं हो पा रहा है. मेयर परिषद सदस्य अपने वार्ड का विकास छोड़कर दूसरे वार्डों में झांक भी नहीं रहे हैं. श्री विश्वास ने साफ कहा कि उनके वार्ड की समस्या दूर नहीं की गयी तो अगले बुधवार को पार्षद पद से इस्तीफा दे देंगे. अपने निर्णय से उन्होंने जिला माकपा को अवगत करा दिया है. इधर,सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड में कई विकास काम कराने के लिये पार्षद ने आवेदन किया है. कुछ कार्यों को अनुमोदन भी मिला. वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया है,लेकिन ठेकेदार काम शुरु नहीं कर रहे हैं. दीपायन विश्वास द्वारा इस्तीफा देने की बात मेयर के कानों तक नहीं पहुंची है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










