शिशु तस्करी पर सीएम ने ली अधिकारियों की क्लास

जलपाईगुड़ी. शिशु तस्करी मामले पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यहां अधिकारियों की जमकर क्लास ली. उन्होंने महिला तथा शिशु कल्याण विभाग के अधिकारियों से जलपाईगुड़ी में होम से संबंधित कई प्रकार की जानकारी मांगी. जब कुछ अधिकारी जवाब नहीं दे सके, तो उन्हें मुख्यमंत्री का कोपभाजन बनना पड़ा. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए […]
सीएम ने अधिकारियों से पूछा कि महिला एवं शिशु तस्करी जैसी घटनाएं हो रही हैं. इस पर महिला तथा शिशु कल्याण विभाग आखिर क्या कर रहा है? अब इस पूरे मामले को जिला अधिकारी एवं एसडीओ देखेंगे. मुख्यमंत्री ने शिशु तस्करी से संबंधित पूरी रिपोर्ट मांगी. पुलिस अधीक्षक अमिताभ माइती ने मुख्यमंत्री को बताया कि सीआइडी इस मामले की जांच कर रही है. मुख्यमंत्री ने उनकी भी खबर ली. उन्होंने साफ-साफ कहा कि किसी भी तरह से ऐसी घटना बर्दाश्त नहीं की जा सकती.
चाहे कोई भी क्यों न हो. महिला तस्करी, शिशु तस्करी जैसी घटनाओं पर उन्होंने बीडीओ तथा थाना प्रभारियों को भी नजर रखने के लिए कहा. भारत-भूटान सीमा पर भी निगरानी बढ़ानी होगी. उन्होंने महिला तथा शिशु कल्याण विभाग की वरिष्ठ अधिकारी रश्मि सेन को बार-बार जिले का दौरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सिर्फ जलपाईगुड़ी जिले में ही नहीं, हरेक जिले में जाकर बैठक करनी होगी.
मुख्यमंत्री के इस तल्ख तेवर से अधिकारियों में काफी सकपकी देखी गयी. उल्लेखनीय है कि शिशु तस्करी मामले को लेकर पिछले महीने यहां काफी खलबली मची थी. इस घटना की मुख्य आरोपी चंदना चक्रवर्ती तथा भाजपा की एक नेता जूही चौधरी सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यहां तक कि दो सरकारी अधिकारी भी गिरफ्तार हुए हैं. सीआइडी इस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










