पांच दिवसीय दौरे पर उत्तर बंगाल पहुंचीं मुख्यमंत्री

सिलीगुड़ी. पांच दिनों के उत्तर बंगाल दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को जलपाईगुड़ी पहुंच गयीं. वह कोलकाता से दोपहर करीब 2:40 बजे विशेष विमान से बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचीं. यहां केवल कुछ खास लोगों से बातचीत कीं. तणमूल के कई नेता और मंत्री मुख्यमंत्री से मुलाकात और बातचीत करने को काफी उत्सुक दिखे, […]
यहां मीडिया से भी बातचीत किये बैगर अपने काफिले के साथ सड़क मार्ग से सीधे जलपाईगुड़ी की ओर रवाना हो गयीं. खबर लिखें जाने तक जलपाईगुड़ी में उनकी आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात जारी थी.
मंगलवार को विशाल सभा कक्ष में विभिन्न मुद्दों को लेकर जिला स्तरीय प्रशासनिक मीटिंग करेंगी. बुधवार को वह सिलीगुड़ी के सुकना डागापुर स्थित पिंटेल विलेज में दार्जिलिंग जिला स्तर की प्रशासनिक मीटिंग करेंगी. उस दिन वह सिलीगुड़ी के सुकना स्थित वन बंगला में ही रात्री निवास करेंगी. इसके बाद मुख्यमंत्री मिरिक को महकमा किये जाने की आधिकारिक घोषणा करेंगी. वह दार्जिलिंग जिले में भी कई कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद 31 मार्च को कोलकाता रवाना हो जायेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










