नोटबंदी पर दीदी के आंदोलन से हंस रहे हैं लोग : दिलीप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2016 7:55 AM
सिलीगुड़ी.नोटबंदी पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आंदोलन पर पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश की जनता ठहाके लगा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के खिलाफ कोई भी मुद्दा नहीं मिलने की वजह से मुख्यमंत्री नोटबंदी को लेकर दिल्ली की राजनीति में कदम बढ़ा रही है. यह कहना है भाजपा […]
लेकिन राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नोटबंदी के खिलाफ अकेली खड़ी होकर आंदोलन का दिखावा करने में जुटी हुई है. इस आंदोलन से राज्य के लोगों को कोई मतलब नहीं है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच व एक हजार रुपये के नोट रद्द करने के फैसले को देश की 97 प्रतिशत जनता ने सहर्ष स्वीकार कर लिया है. देश के नागरिक नोटबंदी के खिलाफ नहीं बल्कि समर्थन में हैं. कुछ राजनीतिक पार्टियां सिर्फ अपने राजनीतिक फायदे के लिये इसे मुद्दे बनाकर आंदोलन कर रही है. वास्तविकता यह है कि नोटबंदी को लेकर आंदोलन करने वालों के खिलाफ पूरे देश की जनता ठहाके लगाकर हंस रही है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हाथों से राज्य की सत्ता निकलती जा रही है. पार्टी समर्थकों पर उनका कोई नियंत्रण ही नहीं है. पूरे राज्य में अराजकता की स्थिति पैदा हो गयी है. राज्य में और कोई मुद्दा ना देख सिर्फ मीडिया में बने रहने के लिये मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नोटबंदी के खिलाफ दिल्ली में डींग हांक रही है. इससे उन्हें कोई लाभ मिलने वाला नहीं है. उल्लेखनीय है कि नोटबंदी के वजह से उत्तर बंगाल के चाय बागानों की स्थिति काफी नाजुक हो चली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










