मिड डे मील का चावल खा गया हाथी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Oct 2016 7:23 AM (IST)
विज्ञापन

जलपाईगुड़ी: जलपाईगुड़ी जिले के डुवार्स इलाके में स्थित नागराकाटा के खैरकाटा ग्राम िहंदी प्राथमिक स्कूल पर हाथी ने एक बार फिर से हमला बोला है. पिछले पांच महीने में हाथी का यह तीसरा हमला है. इस वजह से स्कूल प्रबंधन के लोग काफी चिंतित हैं. महालया के दिन बोला हमला शुक्रवार तड़के महालया के दिन […]
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी: जलपाईगुड़ी जिले के डुवार्स इलाके में स्थित नागराकाटा के खैरकाटा ग्राम िहंदी प्राथमिक स्कूल पर हाथी ने एक बार फिर से हमला बोला है. पिछले पांच महीने में हाथी का यह तीसरा हमला है. इस वजह से स्कूल प्रबंधन के लोग काफी चिंतित हैं.
महालया के दिन बोला हमला
शुक्रवार तड़के महालया के दिन हाथी ने इस स्कूल पर हमला बोल दिया. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार खैरकाटा जंगल से हाथी यहां पहुंचा. तड़के चार बजे से लेकर पांच बजे तक हाथी ने स्कूल में जमकर तांडव मचाया. स्कूल की दीवार को तोड़ दिया. स्कूल में रखे मिड डे मील का चावल भी हाथी चट कर गया. हाथी चावल के बोरे को अपने साथ उठाकर ले गया है.
हमले से स्कूल में दहशत
स्कूल के प्रधान शिक्षक सुशील बरूआ ने कहा है कि पिछले पांच महीने में हाथी का यह तीसरा हमला है. इससे पहले दोनों बार हाथी स्कूल के रसोई घर पर हमला कर चुका है. रसोई घर के टूट जाने के बाद स्कूल के क्लास रूम में ही मिड डे मील योजना के चावल को रखा जाता था. अब हाथी ने क्लास रूम पर भी हमला कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










