पहाड़ का नहीं हुआ विकास: कुजुर

दार्जिलिंग:मैंने बहुत साल पहले दार्जिलिंग को जैसा देखा था आज भी वैसा ही देख रहा हूं. दार्जिलिंग का विकास नहीं हुआ है. यह बातें राज्य के जनजाति मामलों के मंत्री जेम्स कुजुर ने कही है. कल बुधबार को मोरचा ने 12 घंटे के पहाड़ बन्द का आह्वाण किया था. हिल तृणमूल कांग्रेस ने मोरचा के […]
दार्जिलिंग जिला हिल तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष राजेन मुखिया, महासचिव एनबी खवास सहित अन्य नेता भी उपस्थित थे. रैली शहर के लाडेनला रोड होते हुये चौरास्ता रोड, एनपी रोड, गोयन्का रोड होते हुये दार्जिलिंग चौक बाजार पहुंची. यहां जनसभा का आयोजन हुआ. इसी जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री जेम्स कुजुर ने कहा कि आज से काफी साल पहले मैं दार्जिलिंग आया था. दार्जिलिंग में टीन के घर थे.काफी साल के बाद भी यहां टीन का ही घेर देख है. इससे काफी दुख हो रहा है.
श्री कुजुर ने कहा कि दार्जिलिंग को इस अवस्था से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ही मुक्त करा सकती हैं. मुख्यमंत्री दार्जिलिंग को बहुत प्यार करती हैं. दार्जिलिंग में काफी चाय बागान होने के कारण ममता दीदी ने टी डायरेक्टरेट की भी स्थापना की है. आज के धन्यबाद सभा में दार्जिलिंग जिला हिल तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने भी संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










