अशोक पर बाइचुंग का हल्ला बोल

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. चुनावी मैदान में कूदने से पहले सिलीगुड़ी विधानसभा सीट से तणमूल कांग्रेस (तृकां) के उम्मीदवार व फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी वाम-कांग्रेस गठबंधन के माकपा उम्मीदवार व सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर अशोक भट्टाचार्य पर किसी तरह की टिप्पणी या बयानबाजी न करने की बात मीडिया के सामने की थी. लेकिन 17 […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. चुनावी मैदान में कूदने से पहले सिलीगुड़ी विधानसभा सीट से तणमूल कांग्रेस (तृकां) के उम्मीदवार व फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी वाम-कांग्रेस गठबंधन के माकपा उम्मीदवार व सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर अशोक भट्टाचार्य पर किसी तरह की टिप्पणी या बयानबाजी न करने की बात मीडिया के सामने की थी.

लेकिन 17 अप्रैल को होनेवाले दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार के थमते ही बाइचुंग ने अशोक पर जमकर हल्ला बोला. यह हल्ला बोल बाइचुंग ने शुक्रवार को तृकां के जिला पार्टी मुख्यालय स्थानीय सेवक मोड़ स्थित विधान भवन में देर शाम को प्रेस-वार्ता के दौरान मीडिया के सामने किया. श्री भुटिया ने अशोक पर ब्लैक मनी के जरिये चुनाव प्रचार का दावा किया और सिलीगुड़ी नगर निगम के पैसे भी चुनाव में बर्बाद करने का आरोप लगाया.


उन्होंने कहा कि अशोक जिस तरह चुनाव प्रचार में रूपया पानी की तरह बहा रहे हैं वह रूपये कहां से आ रहे हैं और कहां से जुगाड़ किया जा रहा है इनका पूरा तथ्य और सबूत उनके पास मौजूद है. उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार में किये गये खर्च का पायी-पायी का हिसाब मेयर को जनता को देना ही होगा. इसके अलावा बाइचुंग ने आज के वाम-कांग्रेस गठबंधन की महारैली को भी जुगाड़ की रैली करार दिया. उन्होंने दावे के साथ कहा कि रैली में भाड़े के समर्थक जुगाड़ किये गये.

इस रैली को महारैली का रूप देने के लिए सिलीगुड़ी से कहीं अधिक बाहर से लोगों को वाहनों में ठूंस-ठूंस कर लाया गया. प्रेस-वार्ता के दौरान तृकां के जिला अध्यक्ष रंजन सरकार उर्फ राणा ने मीडिया से कहा कि इन सभी आरोपों का उनके पास साक्ष्य है और मुख्य चुनाव आयोग के पास अशोक भट्टाचार्य के विरूद्ध साक्ष्यों के साथ लिखित शिकायत की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola