इमीग्रेशन चेकपोस्ट शीघ्र शुरू करने की मांग

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी: उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव ने फूलबाड़ी के निकट भारत-बांग्लादेश सीमा पर इमीगे्रशन चेकपोस्ट शीघ्र करने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि इमीग्रेशन चेकपोस्ट के लिए आवश्यक भवन बन कर तैयार है. लेकिन केंद्र सरकार की ओर से इसे शुरू करने की कोई पहल नहीं की जा रही है. वह यहां […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी: उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव ने फूलबाड़ी के निकट भारत-बांग्लादेश सीमा पर इमीगे्रशन चेकपोस्ट शीघ्र करने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि इमीग्रेशन चेकपोस्ट के लिए आवश्यक भवन बन कर तैयार है. लेकिन केंद्र सरकार की ओर से इसे शुरू करने की कोई पहल नहीं की जा रही है.

वह यहां एसजेडीए कार्यालय में आयोजित एक प्रशासनिक बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि एक तरफ इमीग्रेशन चेकपोस्ट उद्घाटन के इंतजार में है, वहीं दूसरी ओर अब तक पासपोर्ट केंद्र की भी स्थापना नहीं की गयी है.

केंद्र सरकार की ओर से इस मामले में ढिलाई बरतने का आरोप भी उन्होंने लगाया. श्री देव ने कहा कि वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिल कर इस मामले में हस्तक्षेप की मांग करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola