कैंसर जागरूकता एवं जांच शिविर का आयोजन
सिलीगुड़ी: रविवार को शहर की सामाजिक संस्था नागरिक जागरूकता मंच और सुमिता कैंसर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में यहां सिद्धि विनायक हाल में एक कैंसर जागरूकता एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया. इसमें कुल 60 महिला-पुरुषों को कैंसर संबंधी जानकारी दी गयी. सुमिता कैंसर सोसायटी के सचिव मदन भट्टाचार्य ने बताया कि पुरुषों में […]
सिलीगुड़ी: रविवार को शहर की सामाजिक संस्था नागरिक जागरूकता मंच और सुमिता कैंसर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में यहां सिद्धि विनायक हाल में एक कैंसर जागरूकता एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया.
इसमें कुल 60 महिला-पुरुषों को कैंसर संबंधी जानकारी दी गयी. सुमिता कैंसर सोसायटी के सचिव मदन भट्टाचार्य ने बताया कि पुरुषों में मुख कैंसर और महिलाओं में मुख, सर्विकल और स्तन कैंसर की जांच गयी. शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ डॉ हिटोच व डॉ सुमित अग्रवाल भी उपस्थित थे. मंच के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि इस तरह के शिविर आगे भी जारी रहेंगे और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी पर रोक -थाम का प्रयास किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










