सिलीगुड़ी में 90 परिवारों को मिला पक्का मकान बनाने का मौका

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी: राज्य सरकार की गीतांजलि मकान योजना के तहत आज सिलीगुड़ी के 90 गरीब परिवारों को पक्का मकान बनाने का मौका मिला. सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासनिक भवन में आयोजित एक सरकारी समारोह के दौरान उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव ने निगम के 31 से 40 नंबर वार्ड के कुल 90 परिवार के मुखिया […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी: राज्य सरकार की गीतांजलि मकान योजना के तहत आज सिलीगुड़ी के 90 गरीब परिवारों को पक्का मकान बनाने का मौका मिला.

सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासनिक भवन में आयोजित एक सरकारी समारोह के दौरान उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव ने निगम के 31 से 40 नंबर वार्ड के कुल 90 परिवार के मुखिया के हाथों में पहले चरण के तहत 35 हजार का चेक प्रत्येक को सौंपा. उन्होंने लोगों से कहा कि इस रुपये से नये मकान के निर्माण कार्यो क ो देखे जाने के बाद सभी को दूसरे चरण में और 35 हजार रुपये मिलेंगे.

वहीं, एक अन्य योजना के तहत माटीगाड़ा इलाके के कुल 30 किसान भी लाभांवित हुए. सिलीगुड़ी के नजदीक शिवमंदिर के सरोजनी क्लब मैदान में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने 30 किसानों को अच्छी पैदावर के लिए नयी सिंचाई मशीन खरीदने हेतु 35 हजार रुपये का चेक सौंपा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola