लालबाजार बुला कर मृतक के बेटे व भाई से की गयी पूछताछ
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लालबाजार के होमीसाइड शाखा की टीम कर रही है पुलिस के खिलाफ शिकायत की जांच कोलकाता : सिंथी थाने में राजकुमार साव नामक व्यापारी की मौत होने के मामले में मृतक के भाई राकेश साव द्वारा थाने के पुलिसकर्मियों की शिकायत पर गुरुवार को लालबाजार की होमीसाइड शाखा की टीम ने इसकी जांच शुरू की. […]
विज्ञापन
लालबाजार के होमीसाइड शाखा की टीम कर रही है पुलिस के खिलाफ शिकायत की जांच
कोलकाता : सिंथी थाने में राजकुमार साव नामक व्यापारी की मौत होने के मामले में मृतक के भाई राकेश साव द्वारा थाने के पुलिसकर्मियों की शिकायत पर गुरुवार को लालबाजार की होमीसाइड शाखा की टीम ने इसकी जांच शुरू की. इस दौरान मृतक के भाई राकेश साव व बेटे विजय साव को लालबाजार बुलाकर उनसे पूछताछ शुरू हुई.
पुलिस सूत्र बताते हैं कि शिकायत में उन्होंने जो आरोप लगाये हैं, इस बारे में उनसे पूछताछ की गयी. उनके पिता को कब सिंथी थाने में ले जाया गया, कितने देर तक राजकुमार साव को थाने में रखा गया था. इस तरह के सवालों का जवाब दोनों से मांगे गये. करीब दो घंटे तक पूछताछ करने के बाद दोनों लालबाजार से बाहर निकल गये.
इस मामले में कोलकाता पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने बताया कि होमीसाइड शाखा की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है. जल्द महिला गवाह आसुरा बीबी से भी पूछताछ की जायेगी. इसके बाद आसुरा का बयान दर्ज कराने के लिए अदालत में आवेदन करने की भी तैयारी कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










