ePaper

मिरिक की ‘कृति’ को नेहरू युवा केंद्र से मिला सर्वोत्कृष्ट युवा संस्था का पुरस्कार

Updated at : 10 Feb 2020 4:42 AM (IST)
विज्ञापन
मिरिक की ‘कृति’ को नेहरू युवा केंद्र से मिला सर्वोत्कृष्ट युवा संस्था का पुरस्कार

मिरिक : मिरिक की चर्चित कृति संस्था को नेहरू युवा केन्द्र, युवा तथा खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिलाव्यापी सर्वउत्कृष्ट युवा संस्था का पुरस्कार दिया गया है. उक्त पुरस्कार कोलकाता के राम कृष्ण मिसन सांस्कृतिक संस्थान गोल पार्क में एक कार्यक्रम के दौरान निर्देशक नवीन कुमार नायक के हाथों कृति संस्था को प्रदान किया गया. […]

विज्ञापन

मिरिक : मिरिक की चर्चित कृति संस्था को नेहरू युवा केन्द्र, युवा तथा खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिलाव्यापी सर्वउत्कृष्ट युवा संस्था का पुरस्कार दिया गया है. उक्त पुरस्कार कोलकाता के राम कृष्ण मिसन सांस्कृतिक संस्थान गोल पार्क में एक कार्यक्रम के दौरान निर्देशक नवीन कुमार नायक के हाथों कृति संस्था को प्रदान किया गया. पुरस्कार कृति संस्था की ओर से संस्थापक एवं सक्रिय युवा सामाजिक कार्यकर्ता राम राई ने ग्रहण किया. मालूम हो कि कृति संस्था ने विगत 2005 से सामाजिक क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट कार्य करती आ रही है.

संस्था के प्रमुख राम राई ने 11 छात्रों को लेकर छोटी सी संस्था शुरु की थी जो आज राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी है. संस्था के प्रयास से ही मिरिक पुलिस स्टेशन में पहली बार बाल बन्धुत्व स्टेशन निमार्ण किया गया, जो जिले का दूसरा बाल बन्धुत्व स्टेशन है. राम राई ने पुरस्कार प्राप्त करने के बाद कहा कि यह हमारा शौभाग्य है. हम नेहरु युवा केन्द्र को धन्यवाद देते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola