ePaper

विरल प्रजाति का पक्षी बेचने के आरोप में कारोबारी गिरफ्तार

Updated at : 01 Feb 2020 1:47 AM (IST)
विज्ञापन
विरल प्रजाति का पक्षी बेचने के आरोप में कारोबारी गिरफ्तार

गुप्त सूत्रों के आधार पर स्पेशल टास्क फोर्स ने एनजेपी के देशबंधु पाड़ा में चलाया छापेमारी अभियान सिलीगुड़ी : विरल प्रजाति के पक्षियों की तस्करी के आरोप में वन विभाग की स्पेशल टास्क फोर्स ने एनजेपी के देशबंधु पाड़ा से एक करोबारी सुदीप्त मुखर्जी को गिरफ्तार किया गया. वन विभाग सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार सुबह […]

विज्ञापन
गुप्त सूत्रों के आधार पर स्पेशल टास्क फोर्स ने एनजेपी के देशबंधु पाड़ा में चलाया छापेमारी अभियान
सिलीगुड़ी : विरल प्रजाति के पक्षियों की तस्करी के आरोप में वन विभाग की स्पेशल टास्क फोर्स ने एनजेपी के देशबंधु पाड़ा से एक करोबारी सुदीप्त मुखर्जी को गिरफ्तार किया गया. वन विभाग सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार सुबह गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर वन विभाग के स्पेशल टास्क फोर्स के कर्मियों देशबंधु पाड़ा इलाके की एक चिड़िया दुकान में अभियान चलाया और दो पीले रंग का तोता और दो विरल प्रजाति के पक्षी बरामद किया.
बताया जा रहा है कि उक्त विरल प्रजाति के पक्षियों को 18 हजार रूपये में बेचा जा रहा था. इस संबंध में बेलाकोवा रेंज के रेंजर संजय दत्त ने बताया कि उनके पास खबर थी कि जलपाईगुड़ी में गैरकानूनी से इन तोता को 18 हजार रूपये में बेचा जा रहा है. खबर मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत हरकत में आयी.
उन्होंने बताया कि इस मामले में संदीपन को हिरासत में लेकर ग्रीन येलो तोता को भी बरामद कर लिया गया. इसी के साथ संदीपन के दुकान के लाइसेंस की भी जांच पड़ताल की जा रही है. उन्होंने बताया कि वन विभाग ने दुकान को भी सील कर दिया है. इस मामले से डीएफओ को भी अवगत कराया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola