ePaper

वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Updated at : 25 Jan 2020 1:44 AM (IST)
विज्ञापन
वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

एनजेपी पुलिस ने असम के बक्सीरहाट से मिठुन बर्मन व कुमारग्राम से प्रसेनजीत दास को पकड़ा सिलीगुड़ी : एनजेपी थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 18 जनवरी को एनजेपी थाने में एक वाहन चोरी होने की शिकायत दर्ज करवायी […]

विज्ञापन

एनजेपी पुलिस ने असम के बक्सीरहाट से मिठुन बर्मन व कुमारग्राम से प्रसेनजीत दास को पकड़ा

सिलीगुड़ी : एनजेपी थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 18 जनवरी को एनजेपी थाने में एक वाहन चोरी होने की शिकायत दर्ज करवायी गयी थी. इसके बाद एनजेपी पुलिस की सिविल ड्रेस पुलिस ने घटना की जांच शुरू की.
इस दौरान वाहन चोरी के साथ जुड़े कई लोगों का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने गोपनीय तरीके कुछ दिन विभिन्न इलाकों में अभियान चलाया. अंत में असम के बक्सीरहाट से मिठुन बर्मन व कुमारग्राम से प्रसेनजीत दास उर्फ भूटू नामक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया.
पुलिस सूत्रों के अनुसार ये दोनों लंबे समय से विभिन्न असामाजिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं. शुक्रवार को आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया. जहां एनजेपी पुलिस ने उन लोगों को रिमांड पर लेने का आवेदन किया. एनजेपी पुलिस को आशंका है कि वाहन चोरों के इस सिंडिकेट में और कई लोग शामिल हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola