जेएनयू की घटना के विरोध में किया प्रदर्शन

नागराकाटा : दिल्ली स्थित जेएनयू में छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों के ऊपर हुए बर्बर हमले के खिलाफ तृणमूल छात्र परिषद की ओर से मंगलवार को भी विरोध प्रदर्शन किया गया. मंगलवार को चालसा गोलाई में यह विरोध प्रदर्शन हुआ. हमले के पीछे अभाविप का हाथ होने का आरोप लगाते हुए तृणमूल छात्र परिषद ने दोषी के […]
नागराकाटा : दिल्ली स्थित जेएनयू में छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों के ऊपर हुए बर्बर हमले के खिलाफ तृणमूल छात्र परिषद की ओर से मंगलवार को भी विरोध प्रदर्शन किया गया. मंगलवार को चालसा गोलाई में यह विरोध प्रदर्शन हुआ. हमले के पीछे अभाविप का हाथ होने का आरोप लगाते हुए तृणमूल छात्र परिषद ने दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की.
हमले के विरोध में तृणमूल छात्र परिषद की ओर चालसा बजार में पोस्टर भी लगाया गया. इसके साथ ही एनआरसी और सीसीए के विरोध में भाजपा को घेरते हुए उसकी आलोचना की गयी. कार्यक्रम में जलपाईगुड़ी जिला तृणमूल छात्र परिषद के सभापति अभिषेक कुडु, मेटली ब्लाक सभापति देवराज दास,पर्यवेक्षक सयन चक्रवर्ती, मेटली युवा तृणमूल ब्लाँक सभापति दिपक भुजेल एवं अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




