पहाड़ पर बर्फबारी से ठिठुरा उत्तर बंगाल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
दिनभर छाये रहे बादल, लुढ़का पारा पर्यटकों ने बर्फबारी का उठाया आनंद सिलीगुड़ी : दार्जिलिंग-सिक्किम में शुक्रवार भोर से ही जमकर बर्फबारी हो रही है. इससे मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ गयी है. दार्जिलिंग के संदकफू और सिक्किम के नाथुला, छांगू लेक, फालूट व अन्य पार्वत्य क्षेत्रों में रात से ही बर्फबारी हो रही […]
विज्ञापन
दिनभर छाये रहे बादल, लुढ़का पारा
विज्ञापन
पर्यटकों ने बर्फबारी का उठाया आनंद
सिलीगुड़ी : दार्जिलिंग-सिक्किम में शुक्रवार भोर से ही जमकर बर्फबारी हो रही है. इससे मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ गयी है. दार्जिलिंग के संदकफू और सिक्किम के नाथुला, छांगू लेक, फालूट व अन्य पार्वत्य क्षेत्रों में रात से ही बर्फबारी हो रही है. इससे सिलीगुड़ी समेत पूरा उत्तर बंगाल ठिठुर गया है.
बर्फीली हवाओं से भी कंपकंपी बढ़ गयी है. शुक्रवार को दिनभर बादल छाये रहे और भगवान सूर्य के भी दर्शन नहीं हुए. इस वजह से तापमान का पारा भी काफी लुढ़क गया. मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे तक मौसम का मिजाज यूं ही बना रहेगा. दूसरी ओर दार्जिलिंग व सिक्किम में देशी-विदेशी पर्यटकों ने बर्फबारी का भरपूर आनंद उठाया. बर्फ के वजह से पहाड़ों के विभिन्न पर्यटन केंद्रों पर सैलानियों की संख्या और बढ़ने लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन