ePaper

पर्यटकों की गहमागहमी शुरू

Updated at : 25 Dec 2019 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
पर्यटकों की गहमागहमी शुरू

साप्ताहिक अवकाश में काउंटर खुला रखने की मांग मयनागुड़ी : नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में चल रहे आंदोलन के चलते रेल सेवा बंद कर दी गयी थी. इस वजह से डुआर्स क्षेत्र में पर्यटकों की आवागमन कम हो गया था. लेकिन अब जब रेल सेवा बहाल हो गयी है जिसके चलते पर्यटकों का आगमन […]

विज्ञापन

साप्ताहिक अवकाश में काउंटर खुला रखने की मांग

मयनागुड़ी : नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में चल रहे आंदोलन के चलते रेल सेवा बंद कर दी गयी थी. इस वजह से डुआर्स क्षेत्र में पर्यटकों की आवागमन कम हो गया था. लेकिन अब जब रेल सेवा बहाल हो गयी है जिसके चलते पर्यटकों का आगमन शुरु हो गया है. इससे पर्यटन व्यवसायियों में उत्साह है.

हालांकि वे प्रवेश की अनुमति नहीं मिलने से वापस लौट रहे पर्यटकों के लिये चिंता जताते हुए साप्ताहिक अवकाश के रोज भी बुकिंग काउंटर खोले जाने की मांग की है. उल्लेखनीय है कि बुधवार को प्रवेश के लिये बुकिंग काउंटर बंद रहने से बहुत से पर्यटक वापस लौट गये. इसलिये पर्यटन व्यवसायियों ने साप्ताहिक अवकाश के दिन भी बुकिंग काउंटर खुला रखने की मांग की है. व्यवसायियों को उम्मीद है कि पर्यटकों का आगमन और भी बढ़ेगा.

उल्लेखनीय है कि गत दुर्गा पूजा में पर्यटकों का आगमन कम होने के चलते पर्यटन व्यवसायियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा था. दुर्गा पूजा के बाद कुछ पर्यटक आने भी लगे थे लेकिन तभी सीएए-एनआरसी के खिलाफ आंदोलन के चलते उत्तर बंगाल का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. पर्यटन व्यवसायियों का कहना है कि पर्यटकों का आगमन तकरीबन बंद हो जाने से इस व्यवसाय को करीब दस करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.आज लाटागुड़ी में पर्यटक गोरुमारा नेशनल पार्क में जंगल सफारी के लिये काफी भीड़ जमा हो गयी थी. इस वजह से सभी पर्यटकों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा सकी जिससे बहुत से पर्यटक निराश होकर वापस चले गये.

लाटागुड़ी रिसॉर्ट ओनर्स एसोसिएशन के सचिव दिव्येंदु देव ने बताया कि आंदोलन के बीच इतनी जल्द परिस्थिति स्वाभाविक हो जायेगी इसकी उम्मीद नहीं लग रही थी. पर्यटकों की काफी भीड़ हो रही है. इस भीड़ को देखते हुए उन्होंने बुधवार को साप्ताहिक अवकाश के रोज भी प्रवेश की अनुमति देने की मांग की है.

जलपाईगुड़ी वन विभाग के डीएफओ मृदुल कुमार ने बताया कि विषय का अध्ययन कर जरूरी कदम उठाया जायेगा. वहीं, डुआर्स के टूर ऑपरेटर उज्ज्वल शील ने बताया कि डुआर्स में पर्यटकों की काफी भीड़ हो रही है. नये साल में यह भीड़ बढ़ने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola