बारिश से पारा गिरा, ठंड बढ़ी

Updated:
विज्ञापन

ठिठुरन से बचने के लिए लोगों ने लिया अलाव का सहारा संदकफू व फालुट में हुई थी बर्फबारी दार्जिलिंग : शुक्रवार की शाम दार्जिलिंग के प्रसिद्ध पर्यटन संदकफू और फालुट इलाकों में बर्फबारी हुई थी और दार्जिलिंग में जमकर बारिश. शनिवार सुबह को भी दार्जिलिंग पहाड़ में काफी बारिश हुई. जिसके कारण पहाड़ों की रानी […]

विज्ञापन

ठिठुरन से बचने के लिए लोगों ने लिया अलाव का सहारा

विज्ञापन

संदकफू व फालुट में हुई थी बर्फबारी

दार्जिलिंग : शुक्रवार की शाम दार्जिलिंग के प्रसिद्ध पर्यटन संदकफू और फालुट इलाकों में बर्फबारी हुई थी और दार्जिलिंग में जमकर बारिश. शनिवार सुबह को भी दार्जिलिंग पहाड़ में काफी बारिश हुई. जिसके कारण पहाड़ों की रानी दार्जिलिंग में ठंड बढ़ गयी है. शुक्रवार की रात दार्जिलिंग का तापमान दो डिग्री रहा, जबकि शनिवार की सुबह चार डिग्री दर्ज किया गया.

दार्जिलिंग में ठंड से ठिठुरन बढ़ गयी है. अधिक ठंड बढ़ने के कारण लोग घरों में दुबके रहे और अलाव का सहारा लेते रहे. इसके साथ ही सड़क के किनारे भी लोगों को आग जलाकर ठंड से बचाव करते देखा गया.

जानकारी के अनुसार अभी पर्यटन मौसम में देश-विदेश के पर्यटकों की भीड़ दार्जिलिंग में लगी है. पटना से आये पर्यटक उत्तर प्रसाद ने बताया कि दार्जिलिंग सच में सुंदर है. उन्होंने बताया कि वे पहली बार दार्जिलिंग आये हैं. अभी तक दार्जिलिंग की वादियों को केवल फिल्म में ही देखा था. इस बार दार्जिलिंग घुमने का मौका मिला है.

इसी तरह से कोलकाता से आयी पर्यटक दीपा दास ने बताया कि दार्जिलिग इससे पहले भी मैं आयी थी. दार्जिलिंग सच में सुंदर है. मुझे दार्जिलिंग छोड़कर जाने का मन नहीं करता है. दीपा ने बताया कि दार्जिलिंग में हिमबारी का नजरा मैंने कई बार देखा है. इस बार भी मुझे उम्मीद है कि पहाड़ में हिमबारी हो सकती है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola