10 अप्रैल से बंद होगा स्लीपर व एसी कोच का परिचालन
Updated at : 13 Dec 2019 12:58 AM (IST)
विज्ञापन

हल्दीबाड़ी और जलपाईगुड़ी टाउन स्टेशन से दार्जिलिंग मेल के कनेक्टिंग कोच के बतौर चलती हैं ये बोगियां जलपाईगुड़ी : हल्दीबाड़ी और जलपाईगुड़ी टाउन स्टेशन से दार्जिलिंग मेल ट्रेन की एक स्लीपर और एसी कोच का परिचालन आगामी 10 अप्रैल से बंद हो जायेगा. उल्लेखनीय है कि अभी तक दार्जिलिंग मेल के कनेक्टिंग कोच के रुप […]
विज्ञापन
हल्दीबाड़ी और जलपाईगुड़ी टाउन स्टेशन से दार्जिलिंग मेल के कनेक्टिंग कोच के बतौर चलती हैं ये बोगियां
जलपाईगुड़ी : हल्दीबाड़ी और जलपाईगुड़ी टाउन स्टेशन से दार्जिलिंग मेल ट्रेन की एक स्लीपर और एसी कोच का परिचालन आगामी 10 अप्रैल से बंद हो जायेगा. उल्लेखनीय है कि अभी तक दार्जिलिंग मेल के कनेक्टिंग कोच के रुप में ये दोनों कोच हल्दीबाड़ी-एनजेपी पैसेंजर ट्रेन के साथ लिंक का काम करते आये हैं. गुरुवार को देर रात मिली इस खबर के बाद विशिष्ट नागरिकों ने अपनी तीव्र प्रतिक्रिया देकर आंदोलन की चेतावनी दी है. भाजपा को छोड़कर सभी राजनैतिक दलों के नेताओं ने इस कदम का विरोध किया है.
रेलवे सूत्र के अनुसार भारतीय रेलवे के पूर्वी रेलवे के चीफ फ्रेट मैनेजर एन बंसल ने पूर्वी रेलवे के चीफ कॉमर्शियल मैनेजर को लिखे निर्देश टीसी/326/41/पीटी-1 के जरिये यह घोषणा की है. उसके बाद 10 अप्रैल से दार्जिलिंग मेल एनजेपी से सियालदह के बीच परिचालन करेगी.
घटना पर तीव्र नाराजगी जताते हुए तृणमूल के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार कल्याणी ने कहा कि इस कदम के खिलाफ उनका दल जोरदार आंदोलन करेगा.
वहीं, वामफ्रंट संयोजक सलिल आचार्य ने कहा कि इस कदम के जवाब में वामफ्रंट लंबी लड़ाई लड़ने के लिये कमर कस रहा है. वहीं, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष निम्रल घोष दस्तिदार ने कहा कि रेलवे ने टाउन स्टेशन में दो आरक्षण टिकट काउंटर को बंद कर देने के बाद दूसरा कदम जनता के हितों के खिलाफ उठाया है. इसके खिलाफ हम लोग आंदोलन करेंगे. इसी तरह से विशिष्ट अधिवक्ता कमल बनर्जी और पूर्व विधायक गोविंद राय ने भी कहा कि सर्किट बेंच की तरह इस मुद्दे को लेकर भी हम लोग वृहद आंदोलन करेंगे. उधर, भाजपा के जिलाध्यक्ष बापी गोस्वामी ने कहा कि हम लोग रेलवे विभाग से बात कर जनहित में इस कदम पर पुनर्विचार करने का अनुरोध करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




