बेंगडुबी के बीहड़ जंगल में बन रही 5.25 किमी पक्की सड़क
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Dec 2019 2:28 AM (IST)
विज्ञापन

सड़क को नक्सलबाड़ी एशियन हाइवे से जोड़ा जायेगा पीडब्ल्यूडी द्वारा 4.25 करोड़ की लागत से कराया जा रहा निर्माण जंगली बाबा मंदिर व टिपलू खोला पिकनिक स्पॉट पर पहुंचने में होगी सुविधा सिलीगुड़ी : बेंगडुबी के बिहड़ जंगल में 5.25 किमी लंबी पक्का सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है. इस सड़क को नक्सलबाड़ी एशियन […]
विज्ञापन
सड़क को नक्सलबाड़ी एशियन हाइवे से जोड़ा जायेगा
पीडब्ल्यूडी द्वारा 4.25 करोड़ की लागत से कराया जा रहा निर्माण
जंगली बाबा मंदिर व टिपलू खोला पिकनिक स्पॉट पर पहुंचने में होगी सुविधा
सिलीगुड़ी : बेंगडुबी के बिहड़ जंगल में 5.25 किमी लंबी पक्का सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है. इस सड़क को नक्सलबाड़ी एशियन हाइवे से जोड़ने की योजना है. कुल 4.25 करोड़ रुपये की लागत से पीडब्ल्यूडी इस सड़क को बना रही है. इसके लिए अगस्त महीने में ही पीडब्ल्यूडी ने सिलीगुड़ी की एक कंपनी जुएल कॉपरेटिव को टेंडर दिया था. कंपनी द्वारा सड़क निर्माण का काम युद्धस्तर पर कराया जा रहा है. इस सड़क के बन जाने से बीहड़ जंगल में स्थित सैन्य छावनी में जाने के लिए आर्मी जवानों को काफी सहुलियत होगी. इसके अलावा जंगली बाबा मंदिर व टिपलू खोला पिकनिक स्पॉर्ट पर जानेवाले पर्यटकों को भी काफी सुविधा होगी.
इस जंगल के भीरत कई वनबस्ती भी है. जहां काफी संख्या में वनवासी समुदाय के लोग रहते हैं. इस सड़क के बन जाने से इन वनवासियों का बागडोगरा, नक्सलबाड़ी, पानीघाटा, दुधिया, शिवमंदिर, माटीगाड़ा व सिलीगुड़ी शहर से सीधा संपर्क हो जायेगा. विदित हो कि बीते कई वर्षों से ही यह सड़क काफी जर्जर अवस्था में थी. इस खस्ताहाल सड़क से आने-जाने में वाहनों को काफी दिक्कतें होती थी. बारिश के मौसम में इस सड़क की हालत और भी दयनीय हो जाती थी. बड़े-बड़े गड्ढों के कारण वाहनों भी जब-तब खराब हो जाते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




