तीन दुकानें तोड़ी, इलाके में आतंक

Updated:
विज्ञापन

नागराकाटा : पर्यटन केंद्र मूर्ति में हाथी के तांडव से विध्वस्त हुई तीन दुकानें. घटना से जहां इलाकावासियों में आंतक है, वहीं सुबह सुबह सड़क पर विशाल गजराज के दर्शन होने से पर्यटकों में भारी उत्साह छा गया. इलाकावासियों ने रातों को वनकर्मियों की नियमित गस्ती की मांग की है. जानकारी मिली है कि तड़के […]

विज्ञापन

नागराकाटा : पर्यटन केंद्र मूर्ति में हाथी के तांडव से विध्वस्त हुई तीन दुकानें. घटना से जहां इलाकावासियों में आंतक है, वहीं सुबह सुबह सड़क पर विशाल गजराज के दर्शन होने से पर्यटकों में भारी उत्साह छा गया. इलाकावासियों ने रातों को वनकर्मियों की नियमित गस्ती की मांग की है.

विज्ञापन

जानकारी मिली है कि तड़के लगभग चार बजे पास के गोरुमारा अभयारण्य से एक जंगली हाथी मूर्ति इलाके में घुस आया. उसने मूर्ति सेतु के पास सड़क किनारे लगे धीरेन राय की गोलगप्पे की दुकान, मदन विश्वकर्मा की दो चाय व मोमो चाउमिन की दुकानों को तोड़ डाला. हालांकि दुकान बंद रहने के कारण दुकान में कोई सामान नहीं था. लेकिन बांस व प्लास्टिक से बनी दुकानों को पूरी तरह से तोड़ डाला. लगभग आधे घंटे के बाद हाथी वापस मूर्ति नदी पार कर गोरुमारा जंगल लौट गया.

उल्लेखनीय है कि बीते कई दोनों से गोरुमारा जंगल से हाथी निकलकर उत्तर व दक्षिण धूपझोड़ा इलाके में घुसकर तांडव मचा रहा है. इलाके के कई धान खेत के धान बर्बाद कर चुका है. शाम के बाद हाथी के आतंक से इलाकावासी रातों को चैन से सो भी नहीं पाते है. इलाकावासियों ने इलाके में वन कर्मियों की गस्ती को नियमित करने की मांग की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola