उच्च माध्यमिक छात्र समेत तीन घायल, हालत गंभीर
Updated at : 29 Nov 2019 1:47 AM (IST)
विज्ञापन

मालदा : इलाका दखल को लेकर भू-माफिया गिरोह के सदस्यों ने महदीपुर में अंधाधुंध बमबाजी से इलाके को दहला दिया. गुरुवार को इलाके में बमों से देर तक धमाके होते रही. घटना के बाद से महदीपुर के बाजार-हाट सुनसान रहे. लोग दहशत के मारे घरों से निकलने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं. घटना […]
विज्ञापन
मालदा : इलाका दखल को लेकर भू-माफिया गिरोह के सदस्यों ने महदीपुर में अंधाधुंध बमबाजी से इलाके को दहला दिया. गुरुवार को इलाके में बमों से देर तक धमाके होते रही. घटना के बाद से महदीपुर के बाजार-हाट सुनसान रहे. लोग दहशत के मारे घरों से निकलने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं. घटना इंगलिशबाजार थानांतर्गत महदीपुर ग्राम पंचायत के घोषपाड़ा इलाके में हुई है. घटना के बाद से तीनों घायलों को मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.
पीड़ितों के परिवारवालों ने घटना को लेकर 10 लोगों के खिलाफ इंगलिशबाजार थाने में शिकायत दर्ज करायी है. आरोप है कि घटना के बाद भी पुलिस कहीं दिखायी नहीं पड़ी. पुलिस सूत्र के अनुसार घायलों के नाम हैं, सुमन घोष (18). वह महदीपुर हाई स्कूल में उच्च माध्यमिक का छात्र है. अन्य घायल हैं, मुकुल घोष (30) और उत्पल घोष (24). इनमें से सभी को पैर, हाथ और सिर पर जख्म लगे हैं.
पीड़ितों के परिजन छिव घोष और अशोक घोष ने बताया कि बुधवार की रात को महदीपुर बाजार इलाके के निवासी और भू-माफिया स्वाधीन घोष, समीर घोष और श्यामल घोष्ज्ञ के नेतृत्व में बमबाजी की गयी. लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप के बाद हमलावर भाग गये. उसके बाद ही महदीपुर पुलिस कैम्प और इंगलिशबाजार थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी. उसके बाद गुरुवार की सुबह से ही महदीपुर के घोषपाड़ा इलाके में अंधाधुंध बमबाजी शुरु हुई.
उन्होंने बताया कि यह लड़ाई महदीपुर अंतरराष्ट्रीय वाणिज्य केंद्र में मालवाही लॉरी पार्किंग पर दखल को लेकर हुई है. ये लोग स्थानीय लोगों को हड़काने के लिये बमबाजी करते हैं. पार्किंग के व्यवसाय में लाखों रुपये का वारा-न्यारा रहने से इसने यह रुप लिया है. चूंकि स्थानीय लोगों ने इसका प्रतिवाद किया जिसके बाद ही बमबाजी शुरु हुई.
बम से जख्मी व्यवसायी मुकुल घोष ने बताया कि आज सुबह वह व्यवसाय के लिये घर से निकल रहे थे. उसी समय बदमाशों ने उन्हें बमों से निशाना बनाया. उनके पैर और सिर पर जख्म लगे हैं. सुबह से ही बाजार-हाट बंद रहे. लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं.
महदीपुर एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव उज्ज्वल साहा ने बताया कि महदीपुर में गैरसरकारी पार्किंग जोन है. यहां हजारों लॉरी पार्क करती हैं. पुलिस को घटना के बारे में जांच करनी चाहिये. वहीं, एसपी आलोक राजोरिया ने बताया कि महदीपुर में इंगलिशबाजार थाना पुलिस गयी है. जांच चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




