ePaper

मालदा जिले में अज्ञात ज्वर के मरीजों की बढ़ रही तादाद

Updated at : 17 Nov 2019 1:18 AM (IST)
विज्ञापन
मालदा जिले में अज्ञात ज्वर के मरीजों की बढ़ रही तादाद

मालदा मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में एक ही बिस्तर पर दो-दो मरीज मालदा : इन दिनों मौसम में बदलाव के चलते अज्ञात बुखार और डेंगू की आशंका को देखते हुए अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इन मरीजों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं. खासतौर पर इंगलिशबाजार नगरपालिका और ब्लॉक क्षेत्रों में […]

विज्ञापन

मालदा मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में एक ही बिस्तर पर दो-दो मरीज

मालदा : इन दिनों मौसम में बदलाव के चलते अज्ञात बुखार और डेंगू की आशंका को देखते हुए अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इन मरीजों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं. खासतौर पर इंगलिशबाजार नगरपालिका और ब्लॉक क्षेत्रों में अज्ञात बुखार और डेंगू का प्रकोप ज्यादा दिख रहा है.
इसको लेकर मालदा मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में अज्ञात बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है. हालत यह है कि ज्यादा मरीजों के भर्ती होने से एक ही बिस्तर पर दो दो मरीजों को रखना पड़ रहा है. अस्पताल में अज्ञात ज्वर के मरीजों के लिये अलग से वार्ड खोला गया है.
मालदा मेडिकल कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल डॉ. अमित दां ने बताया कि अज्ञात ज्वर से पीड़ित होकर काफी लोग भर्ती हो रहे हैं. इनमें से कई डेंगू के मरीज भी हैं. सभी को चिकित्सकीय सेवा दी जा रही है. मरीजों से बुखार कम नहीं होने पर उन्हें निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र में जाकर परामर्श लेने के लिये कहा जा रहा है.
उल्लेखनीय है कि इंगलिशबाजार नगरपालिका और इंगलिशबाजार ब्लॉक क्षेत्र में अज्ञात ज्वर का प्रकोप बढ़ रहा है. इंगलिशबाजार नगरपालिका के उत्तर व दक्षिण बालुचर, गयेशपुर, फूलबाड़ी, महानंदापल्ली में डेंगू के भी मरीज मिले हैं. इनके अलावा अमृति और मिल्की ग्राम पंचायत क्षेत्र में भी डेंगू का प्रकोप दिखाई दे रहा है. मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक मरीज सविता साहा ने कहा कि डेंगू के मरीजों को अलग से रखने की व्यवस्था होने के बावजूद बेड की संख्या कम है. इसलिये एक ही बेड पर दो दो मरीजों को रखा गया है.
इंगलिशबाजार नगरपालिका के चेयरमैन व विधायक नीहार घोष ने कहा कि डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक की गयी है. साफ-सफाई पर जोर दिया जा रहा है. गांव गांव टीम भेजकर जागरुकता प्रचार किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola