सिलीगुड़ी में स्थापित हो भगवान बिरसा की प्रतिमा : रंजन सरकार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पुटीमारी में धूमधाम से मनायी गयी बिरसा मुंडा की जयंती सिलीगुड़ी : लोअर बागडोगरा पंचायत के पुटीमारी में शुक्रवार को झारखंड के प्रसिद्ध क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित लोगों ने भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित […]
विज्ञापन
पुटीमारी में धूमधाम से मनायी गयी बिरसा मुंडा की जयंती
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : लोअर बागडोगरा पंचायत के पुटीमारी में शुक्रवार को झारखंड के प्रसिद्ध क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित लोगों ने भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.
इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष व सिलीगुड़ी नगर निगम में विरोधी दल के नेता रंजन सरकार उर्फ राणा दा ने कहा कि पुटीमारी के लोग अगर भगवान बिरसा की इतनी खूबसूरत प्रतिमा स्थापित कर प्रत्येक साल जयंती मनाते हैं तो सिलीगुड़ी में भी बिरसा मुंडा की प्रतिमा होनी चाहिए. इससे नयी पीढ़ी के लोगों के बीच बिरसा मुंडा के योगदान का प्रसार हो सके. श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद श्री सरकार ने कहा कि भगवान बिरसा ने सामंती प्रथा और अंग्रेजों के विरूद्ध लोहा लेने का काम किया था.
आज के युवाओं को बिरसा के उद्देश्यों और सिद्धांतों को हासिल करने की जरूरत है. उन्होंने कहा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर लोगों से उनके पदचिह्नों पर चलने की अपील भी की. मौके पर उपस्थित बिरसा मुंडा जयंती समारोह के आयोजक राजीव दास ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समुदाय के लोगों को उनका हक दिलाने में अहम भूमिका निभायी थी.
इस दौरान कार्यक्रम को सिलीगुड़ी महकमा परिषद की सदस्य शर्मिष्ठा चंद्र राय, स्थानीय तृणमूल नेता आनंद घोष, समाजसेवी प्रवीर राय आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. नेताओं के संबोधन कार्यक्रम के बाद स्थानीय बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया. इसके बाद रंजन सरकार समेत अन्य तृणमूल नेताओं ने जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण भी किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन