इस्ट जोन में 166 लोगों की हुई गिरफ्तारी : डीसीपी

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : काली पूजा के दौरान सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के इस्ट जोन-1 के भक्तिनगर, एनजेपी व सिलीगुड़ी थाना में कुल 166 लोगों को गिरफ्तार किया गया. शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में इस्ट जोन-1 की डीसीपी इंदिरा मुखर्जी ने बताया कि उन तीनों थानों में कुल 333 कमेटियों को पूजा की अनुमति दी गयी थी. […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी : काली पूजा के दौरान सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के इस्ट जोन-1 के भक्तिनगर, एनजेपी व सिलीगुड़ी थाना में कुल 166 लोगों को गिरफ्तार किया गया. शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में इस्ट जोन-1 की डीसीपी इंदिरा मुखर्जी ने बताया कि उन तीनों थानों में कुल 333 कमेटियों को पूजा की अनुमति दी गयी थी.

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लाल मोहन मौलिक निरंजन घाट पर 28 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक 452 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. उन्होंने बताया कि काली पूजा के दौरान 25 किलो प्रतिबंधित पटाखा जब्त किया गया था. डीसीपी ने बताया कि इस्ट जोन में काली पूजा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola