शहर से दूर बालुरघाट के सीमांत पर जवानों ने मनायी दीपावली

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शहीद हुए साथियों के लिए रखा मौन, जलायी मोमबत्ती बालुरघाट : परिवार परिजनों से दूर देश के अनिद्रित प्रहरी भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सीमा पर ही दीपावली का उत्सव मनाया. बाहरी चकाचौंध की दुनिया से बिल्कुल अलग माहौल में बालुरघाट शहर से पांच किलोमीटर दूर डांगी सीमांत पर जवानों ने दीपावली मनायी. […]

विज्ञापन

शहीद हुए साथियों के लिए रखा मौन, जलायी मोमबत्ती

विज्ञापन
बालुरघाट : परिवार परिजनों से दूर देश के अनिद्रित प्रहरी भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सीमा पर ही दीपावली का उत्सव मनाया. बाहरी चकाचौंध की दुनिया से बिल्कुल अलग माहौल में बालुरघाट शहर से पांच किलोमीटर दूर डांगी सीमांत पर जवानों ने दीपावली मनायी. पूरे देश में मनायी जा रही इस उत्सव में थोड़ी देर के लिए हीं सही जवानों ने भी उत्सव का आनंद उठाया.
इस पल में भी वे अपने शहीद हुए साथियों को नहीं भूले. उनके लिए मोमबत्ती जलाकर एक मिनट का मौन धारन किया. बालुरघाट के डांगी बीओपी भारत बांग्लादेश सीमा पर तैनात 122 वीं बटालियन के जवानों ने काटांतार पर मोमबत्ती जलाकर व आतीश बाजी कर दीपावली मनायी. माता-पिता, पत्नी-बच्चों व रिस्तेदारों से दूर जवान उत्सव के दिनों में आपस में ही थोड़ा सा आनंद उठाया. हालांकि इस मौके पर भी वे अपने शहीद साथियों को नहीं भूले.
उनकी याद में एक मिनट का मौन रखा व मोमबत्ती जलाये. उपस्थित बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि मातृभूमि की रक्षा के लिए वे सालभर घर से बाहर रहते हैं. उत्सव के दिनों में भी घर नहीं जा सकते हैं. इसलिए अपनी ड्यूटी करते हुए हीं आपस में उत्सव मना लिया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola