एकता रही तो केंद्र से भी हक प्राप्त करने में होंगे कामयाब : छेत्री
दार्जिलिंग : चाय श्रमिकों के लिए 20 प्रतिशत पूजा बोनस तय होने के बाद से पहाड़ के श्रमिकों समेत नेताओं भी प्रसन्नता का भाव है. इसको लेकर गोजमुमो विनय गुट के प्रवक्ता संदीप छेत्री ने कहा कि हमारी एकता ऐसी रही तो केंद्र सरकार से भी हम हक व अधिकार प्राप्त करने में कामयाब होंगे. […]
दार्जिलिंग : चाय श्रमिकों के लिए 20 प्रतिशत पूजा बोनस तय होने के बाद से पहाड़ के श्रमिकों समेत नेताओं भी प्रसन्नता का भाव है. इसको लेकर गोजमुमो विनय गुट के प्रवक्ता संदीप छेत्री ने कहा कि हमारी एकता ऐसी रही तो केंद्र सरकार से भी हम हक व अधिकार प्राप्त करने में कामयाब होंगे. दार्जिलिंग प्रेस गिल्ड में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री छेत्री ने कहा कि पहाड़ के चाय श्रमिकों को 20 प्रतिशत पूजा बोनस पर फैसला होना, हमारी एकता का प्रमाण है.
गोजमुमो विनय गुट से लेकर सात श्रमिक संगठनों ने जो एकता दिखायी है, उसी के कारण पहाड़ के चाय श्रमिकों को 20 प्रतिशत पूजा बोनस मिला है. हमारी एकता इसी तरह से कायम रही तो हमलोग केन्द्र सरकार से भी हक और अधिकार प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि पहाड़ के चाय श्रमिकों के पूजा बोनस को लेकर पांच बार द्विस्तरीय बैठक होने के बावजूद कोई निर्णय नहीं होने पर पार्टी अध्यक्ष विनय तामांग ने पूजा बोनस दिलाने के लिए आमरण अनशन पर बैठे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए