श्रमिक संगठनों की हड़ताल रही शांतिपूर्ण

Updated at : 05 Oct 2019 2:48 AM (IST)
विज्ञापन
श्रमिक संगठनों की हड़ताल रही शांतिपूर्ण

दार्जिलिंग : पूजा बोनस को लेकर हुई पांच बैठकों के असफल होने के बाद श्रमिक संगठनों की ओर से शुक्रवार को आहूत 12 घंटे की हड़ताल पहाड़ में शांतिपूर्ण रही. इस दौरान कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. हड़ताल के दौरान दार्जिलिंग के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान समेत चाय बागान बंद […]

विज्ञापन

दार्जिलिंग : पूजा बोनस को लेकर हुई पांच बैठकों के असफल होने के बाद श्रमिक संगठनों की ओर से शुक्रवार को आहूत 12 घंटे की हड़ताल पहाड़ में शांतिपूर्ण रही. इस दौरान कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. हड़ताल के दौरान दार्जिलिंग के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान समेत चाय बागान बंद रहे. सड़कों पर आवागमन भी बाधित रहा. हड़ताल को लेकर कर्सियांग समेत दार्जिलिंग में भी ट्वाय ट्रेन भी नहीं चली.

आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी परिसेवा बाधित रही. हड़ताल के दौरान कर्सियांग में विभिन्न श्रमिक संगठनों की ओर से रैली निकाली गयी. लोगों ने बागान मालिकों के खिलाफ जमकर नारे लगाये. वहीं, मिरिक व कालिम्पोंग से भी किसी अप्रिय वारदात की सूचना नहीं मिली है. कुल मिलाकर पहाड़ पर 12 घंटे की आहूत हड़ताल शांतिपूर्ण रही. इस दौरान श्रमिक संगठनों की ओर से विभिन्न इलाकों में रैलियां िनकाली गयीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola