उद्घाटन के बावजूद चालू नहीं हुआ कोच रेस्टोरेंट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Sep 2019 1:40 AM
कूचबिहार :उत्तर पूर्व सीमांत रेल के अलीपुरद्वार डिवीजन के अंतर्गत कूचबिहार स्टेशन पर रेल म्यूजियम के पास कोच रेस्टोरेंट का मंगलवार को एक साल के भीतर दूसरी बार उद्घाटन किया गया. दूसरी बार उद्घाटन होने पर भी रेस्टोरेंट को चलाने के लिए अब तक कोई भी संस्था आगे नहीं आया है. जिसकारण यह कोच रेस्टोरेंट […]
कूचबिहार :उत्तर पूर्व सीमांत रेल के अलीपुरद्वार डिवीजन के अंतर्गत कूचबिहार स्टेशन पर रेल म्यूजियम के पास कोच रेस्टोरेंट का मंगलवार को एक साल के भीतर दूसरी बार उद्घाटन किया गया. दूसरी बार उद्घाटन होने पर भी रेस्टोरेंट को चलाने के लिए अब तक कोई भी संस्था आगे नहीं आया है. जिसकारण यह कोच रेस्टोरेंट दो-दो बार उद्घाटन होने पर भी चालू होगा कि नहीं, इसे लेकर प्रश्न चिन्ह लगा हुआ है. वैसे रेल अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही रेस्टोरेंट चालू हो जायेगा.
मंगलवार उत्तर पूर्व सीमांत रेल के अलीपुरद्वार डिवीजन की ओर से न्यू कूचबिहार रेलवे स्टेशन पर चल मान सीढ़ी का उद्घाटन के साथ-साथ कई सारे नयी योजना का भी उद्घाटन हुआ. सभी योजनाओं का उद्घाटन कूचबिहार लोकसभा केंद्र के सांसद निशित प्रमाणिक द्वारा किया गया. सांसद निशित प्रमाणिक के अलावा इस मौके पर उत्तर पूर्व सीमांत रेल के अलीपुरद्वार डिवीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक के एस जैन सह रेल के अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










