80 किलो गांजा समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 16 Sep 2019 6:37 AM (IST)
विज्ञापन
80 किलो गांजा समेत  दो आरोपी गिरफ्तार

जलपाईगुड़ी : पूर्वोत्तर भारत से नशीले पदार्थ की बिहार और उत्तर प्रदेश में तस्करी के बढ़ रहे कारोबार की खबरों के बीच रविवार को 80 किलो गांजा समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. रविवार की दोपहर को जलपाईगुड़ी सदर ब्लॉक अंतर्गत पहाड़पुर इलाके में की गयी छापेमारी के दौरान पुलिस ने अचिंत्य गांगुली और […]

विज्ञापन

जलपाईगुड़ी : पूर्वोत्तर भारत से नशीले पदार्थ की बिहार और उत्तर प्रदेश में तस्करी के बढ़ रहे कारोबार की खबरों के बीच रविवार को 80 किलो गांजा समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया.

रविवार की दोपहर को जलपाईगुड़ी सदर ब्लॉक अंतर्गत पहाड़पुर इलाके में की गयी छापेमारी के दौरान पुलिस ने अचिंत्य गांगुली और सुभाष सरकार को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी नदिया जिले के हरिनघाटा इलाके के निवासी हैं.
आरोपियों के पास से बरामद गांजा की आनुमानित बाजार कीमत 8 से 10 लाख रुपये है. आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ की तस्करी की निर्धारित धाराओं के तहत मामले दर्ज कर घटना की जांच में कोतवाली थाना पुलिस जुट गयी है. सोमवार को इन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जायेगा. खबर लिखे जाने तक उनसे पूछताछ की जा रही थी.
हाल फिलहाल पूर्वोत्तर से गांजा और अफीम मंगाकर उन्हें जलपाईगुड़ी होते हुए बिहार और उत्तर प्रदेश भेजे जाने की खबर बीच बीच में आती रही है. ज्यादातर मामलों में ये नशीले पदार्थ बिहार ले जाये जा रहे थे चूंकि बिहार में शराब पर प्रतिबंध होने से वहां नशीले पदार्थ जैसे गांजा और अफीम की मांग बढ़ गयी है.
इसके पहले कई बार गांजा और अफीम की बड़ी खेप के साथ कुछ लोग गिरफ्तार किये जा चुके हैं. इस बार यह मामला कूचबिहार जिले के निशिगंज से नदिया ले जाने का है.
पुलिस सूत्र ने बताया कि गुप्त सूचना थी कि दो लोग गांजा की खेप लेकर आ रहे हैं. उसी हिसाब से पुलिस 27 नंबर राष्ट्रीय सड़क के तीस्ता ब्रिज के निकट जाल बिछाये तैयार थी.
जब संबंधित वाहन वहां पहुंची तो उसे रुकने के लिये कहा गया लेकिन चालक वाहन लेकर भागना चाहा हालांकि पुलिस ने उसे पहाड़पुर मोड़ पर आगे से रोक लिया. तलाशी में ही बड़ी तादाद में गांजे के पैकेट बरामद हुए. आरोपियों से पूछताछ के जरिये पता चला है कि गांजा की खेप निशिगंज से नदिया ले जायी जा रही थी.
एसपी अभिषेक मोदी ने बताया कि पुलिस ने 80 किलो गांजा की तस्करी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. सोमवार को उन्हें अदालत में पेश कर हिरासत में लेने के लिये आवेदन किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola