तृणमूल नेता की गिरफ्तारी की मांग पर आसीघर आउटपोस्ट का किया घेराव

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : नगर निगम के 37 नंबर वार्ड पार्षद व तृणमूल नेता रंजन शील शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा 7 नंबर मंडल की ओर से आसीघर आउटपोस्ट का घेराव कर ज्ञापन सौंपा. ज्ञात हो कि पिछले दिनों रंजनशील शर्मा पर एक शिक्षिका को गलत प्रस्ताव देने व […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी : नगर निगम के 37 नंबर वार्ड पार्षद व तृणमूल नेता रंजन शील शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा 7 नंबर मंडल की ओर से आसीघर आउटपोस्ट का घेराव कर ज्ञापन सौंपा. ज्ञात हो कि पिछले दिनों रंजनशील शर्मा पर एक शिक्षिका को गलत प्रस्ताव देने व अनाथ आश्रम से सेविका मांगने का गंभीर आरोप लगा था.

विज्ञापन
इस संबंध में भारतीय जनता युवा मोर्चा सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला कमेटी के अध्यक्ष कंचन देवनाथ ने कहा कि तृणमूल नेता व पार्षद रंजनशील शर्मा के खिलाफ सिलीगुड़ी थाना तथा आसीघर आउट पोस्ट में दो शिकायत दर्ज है.
उन्होंने कहा कि वे इलाके के प्रभावशाली तृणमूल नेता हैं. लेकिन डर से पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. इसी को लेकर आसीघर आउटपोस्ट घेराव कर ज्ञापन सौंपा गया. उन्होंने कहा कि अगर पुलिस रंजनशील शर्मा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है तो वे आने वाले दिनों में वृहद आंदोलन करेंगे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola